Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 15:04 IST

लालटेन से मोबाइल चार्ज होता है क्या? गया में पीएम मोदी की हुंकार...RJD को जमकर घेरा

गया में पीएम मोदी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन से मोबाइल चार्ज होता है क्या?

Reported by: Kanak Kumari
PM Modi
पीएम मोदी | Image:Ani
Advertisement

लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत होने में अब तीन दिन से भी कम का समय रह गया है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गया जिले में पहुंचे। गया में पीएम मोदी ने चुनावी हुंकार भरते हुए राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर निशाना साधा। RJD को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन से मोबाइल चार्ज होता है क्या?

पीएम मोदी ने कहा, “बिहार में राजद जंगल का दूसरा नाम है। भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। इन्होंने चारा चोरी की है। राजद ने बिहार को 2 ही चीजें दी है- एक जंगल राज और दूसरा भ्रष्टाचार। बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। भगवान बुद्ध की जगह पर गोलियां चलाने के लिए मजबूर कर दिया था। मैं भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करता हूं तो ये लोग मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। हमारे युवा जंग राज के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन वाले लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज होता है क्या?”

Advertisement

संविधान ना होता तो पिछड़े परिवार का गरीब पीएम ना बनता: PM मोदी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। राजग संविधान का सम्मान करता है। मोदी और भाजपा तो क्या स्वयं बाबा साहेब आंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं, इसलिए विपक्ष झूठ फैलाना बंद करे।" पीएम ने कहा कि मोदी को देश का यह पद राजेंद्र बाबू और बाबा साहब अंबेदकर का दिया हुआ है जिन्होंने संविधान का निर्माण किया। यह संविधान न होता तो कभी ऐसे पिछड़े परिवार में पैदा हुआ गरीब का एक बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था। 

Advertisement

'विपक्षी संविधान का कर रहे राजनीतिकरण'

इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वे हमारे संविधान का राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे ‘संविधान दिवस’ मनाने के खिलाफ हैं। हमारे लिए संविधान आस्था का विषय है। वे सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहते हैं। वे तो एक भी सीट के हकदार नहीं हैं... उन्हें सजा मिलनी चाहिए।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: UPSC फाइनल रिजल्ट OUT, आदित्य श्रीवास्तव बने IAS टॉपर, लिस्ट में कितने उम्मीदवारों के नाम?

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 12:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
12 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo