Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 18:49 IST

'राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले भाई-बहन अयोध्या आना चाहते हैं', गांधी परिवार पर CM योगी का हमला

मुरादाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले भाई-बहन अब अयोध्या आना चाहते हैं।

Reported by: Rupam Kumari
CM Yogi
CM Yogi | Image:R Bharat
Advertisement

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान हुआ। दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोगों से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की। इसके बाद सीएम योगी तीसरे चरण के प्रचार-प्रसार के लिए मुराबाद पहुंचे। यहां जनसभा में योगी ने विपक्ष के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

मुरादाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने लोगों से अपील की ऐसे लोगों को वोट देकर अपना वोट बर्बाद ना करें जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं। जो भारत माता की जय-जयकार करने में संकोच करते हैं वैसे लोगों को सत्ता में नहीं आना देना चाहिए।

Advertisement

सीएम योगी ने वोटरों से की खास अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं, जो ये मानते हैं उनके पूर्वज हिंदुस्तानी हैं उनके आने वाली पीढ़ी को हिंदुस्तान में ही रहना है। उनको सोचना होगा उनका वोट उन विषधरों को नहीं जाना चाहिए जो लोग भारत माता जय जय कार करने में संकोच करते हों। उनको आपका वोट कतई नहीं जाना चाहिए। जो लोग वंदे मातरम का गायन करने में संकोच करते हैं उनको आपका वोट जाने का मतलब आपके द्वारा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है।

Advertisement

राहुल-प्रियंका पर सीएम योगी का तंज

गांधी परिवार पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, मैंने सुना है कि भाई और बहन दोनों अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। जब इनकी सरकार थी तब कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं और जब देश की जनता के संघर्ष के फल स्वरूप मंदिर में भगवान विराजमान हो गए हैं तब कहते हैं राम तो सबके हैं।

राहुल-प्रियंका के अयोध्या आने की चर्चा

बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका के रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा है। अपनी विरासत को बचाने के लिए दोनों भाई-बहर अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। दूसरे चरण के मतदान के बाद राहुल और प्रियंका यूपी की राजनीति में सक्रिय होंगे। इस बीच इस बात की भी चर्चा है कि दोनों भाई-बहन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मीसा भारती का नाम लालू ने नहीं इस बड़े नेता ने रखा, दिए थे 500 रुपये...

 

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 18:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo