Bihar: तीसरे चरण के मतदान के बीच व्हील चेयर पर अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव, आखिर कैसे बिगड़ी सेहत?

तेजस्वी यादव बीते कई महीनों से चुनाव को लेकर लगातार काम रहे हैं। अब उनकी सेहत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल लाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को हो रहा है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार की भी 5 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव व्हील चेयर के सहारे पटना के IGIMS अस्पताल पहुंचे।

तेजस्वी यादव बीते कई महीनों से चुनाव को लेकर लगातार काम रहे हैं। चुनाव प्रचार से लेकर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने बिहार में जनयात्रा भी निकाली थी। रोड शो लेकर जनसभाएं भी की। RJD नेता ने अबतक 100 से अधिक जनसभाएं कर ली है। मगर इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आ रही है। जिसकी वजह से उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल लेकर जाया गया।

व्हील चेयर पर अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव

दरअसल, तेजस्वी यादव बीते कई दिनों से कमर में दर्द की समस्या से जुझ रहे थे, मगर चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से वो डॉक्टरों से सलाह नहीं पा रहे थे। उनके Spinal सेग्मेंट में निरंतर 10 दिनों से दर्द था जो पिछले 4 दिनो में असहनीय रूप से अधिक बढ़ गया है। इसके बाद तेजस्वी ने IGIMS हॉस्पिटल पटना में MRI करवाया। तेजस्वी व्हील चेयर के सहारे अस्पताल पहुंचे। वो खुद से चलने में सक्षम नहीं लग रहे थे।

कमर में दर्द की समस्या

तीसरे चरण के चुनाव तक तेजस्वी 109 सभाएं कर चुके है। इंजेक्शन और दवाईयां लेकर वो चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बीते दिनों अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने लिखा था, महीनों से अलट-पलट वाली अथक सामाजिक राजनीतिक यात्रा रही है। आराम के अभाव एवं निरंतर यात्रा के कारण दो हफ़्ते से कमर में हल्का दर्द था, दो दिन से अचानक बढ़ गया। लेकिन मेरा ये दर्द बिहार के उन करोड़ों बेरोजगार युवाओं की तकलीफ के आगे कुछ भी नहीं है जो नौकरी-रोजगार की आस में बैठे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजग का कार्यकाल 'राक्षस राज' है: तेजस्वी
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड