Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 12:08 IST

स्मृति ईरानी के नामांकन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचेंगे अमेठी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नामांकन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव यूपी पहुंचे हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
CM Mohan Yadav and Smriti Irani
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी | Image:PTI
Advertisement

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नामांकन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यूपी पहुंचे हैं। अमेठी में सीएम मोहन भाजपा नेता स्मृति ईरानी के लिए लोकसभा चुनाव का प्रचार भी करेंगे। अमेठी में सीएम मोहन रोड शो में भी शामिल हो रहे हैं। बता दें, सीएम यादव भोपाल से सुबह 8 बजकर10 मिनट पर वहां से रवाना हुए और 10 बजकर 15 मिनट पर अमेठी के गौरीगंज पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टिकट दिया है। कभी अमेठी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनावी रण में मात देकर बीजेपी की जीत का झंडा लगा दिया। एक बार फिर से स्मृति ईरानी अमेठी से अपनी जीत का हुंकार भरेंगी।

Advertisement

नामांकन से पहले आम सभा को करेंगे संबोधित

भाजपा कार्यालय, गौरीगंज से रोड शो में शामिल होकर कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और नामांकन के पहले यहां आम सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 2.10 बजे झारखण्ड के रांची पहुंचेंगे। इसके अलावा चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज, चतरा में पार्टी प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे।

डॉ यादव शाम के 4 बजकर15 बजे हंटरगंज, चतरा से रांची आएंगे और अपरान्ह 4 बजकर 30 मिनट पर रांची के भाजपा कार्यालय के मीडिया सेंटर, हरमू रांची में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया के बंधुओं से चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव रात 8 बजे भोपाल  आएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सामान ढोने वाली गाड़ी और ट्रक की टक्कर, भीषण हादसे में 9 की मौत और 23 घायल

Advertisement

Published April 29th, 2024 at 11:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo