कौन जीतेगा IPL 2024 खिताब? सट्टा बाजार में किस टीम का कितना भाव; जानिए सब कुछ

इस बार का IPL सीजन रिकॉर्ड तोड़ रहा है और अब ये कारवां नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रहा है। इस बीच सबका यही सवाल है कि IPL खिताब कौन जीतेगा। सट्टा बाजार भी गर्म है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Who will win IPL 2024 title? What is the price of which team in the betting market?
कौन जीतेगा IPL 2024 खिताब? | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन रोमांचक मोड़ पर है। फैंस को आए दिन थ्रिलर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इससे प्लेऑफ की दौड़ पेचीदा हो गई है। IPL इतिहास में ये पहली बार है कि 64 मैच हो जाने के बाद भी प्लेऑफ खेलने वाली 4 टीमें तय नहीं हो पाईं हैं। 

अब तक सिर्फ दो टीमों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) शामिल है। बचे हुए दो स्थानों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की दावेदारी मजबूत है, हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की उम्मीदें भी बरकरार हैं। खैर ये तो रही प्लेऑफ की बात है, लेकिन इस बार IPL चैंपियन कौन बनेगा, ये सवाल भी बहुत बड़ा है, क्योंकि हर टीम बढ़िया लग रही है। क्रिकेट के पंडित और फैंस तो अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं। वहीं IPL को लेकर सट्टा बाजार भी गर्म है। सट्टा मार्केट में किस टीम का कितना भाव चल रहा है और बुकी के हिसाब से कौन सी टीम जीत रही है, आपको ये बताते हैं।

किसके जीतने के चांस सबसे ज्यादा? 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टा बाजार की मानें तो इस बार IPL जीतने के सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स को भी फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि इन टीमों का भाव सबसे कम है और सट्टा बाजार में जिस टीम का सबसे कम भाव होता है, उसके जीतने के चांस ज्यादा होते हैं। 

Advertisement

किस टीम का कितना भाव? 

सूत्रों के अनुसार सट्टा बाजार में इस वक्त कोलकाता नाइट राडइर्स (KKR) पर 1 रुपए के 2 रुपए 80 पैसे मिल रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स का भाव 1 रुपए पर 3 रुपए 80 पैसे है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 1 रुपए पर 5 रुपए 40 पैसे मिल रहे हैं। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 1 रुपए के 8 रुपए 40 पैसे मिल रहे हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर 1 रुपए के 15 रुपए मिल रहे हैं। सट्टा बाजार में सबसे ज्यादा भाव RCB का है। यानि RCB का ये सीजन भी खिताब के बिना जा सकता है। विराट कोहली की मौजूदगी वाली RCB को CSK के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है, जिसमें वो बेहतर प्रदर्शन करके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। वो बेशक प्लेऑफ में पहुंच जाए, लेकिन सट्टा मार्केट के मुताबिक उसके चैंपियन बनने के बहुत कम चांस हैं। 

Advertisement

कैसे काम करते हैं बुकी? 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रिकेट को लेकर बुकी बड़े खास तरीके से काम करते हैं। टॉप लेवल के बुकी अपना ऑनलाइन सॉफ्टवेयर बनाते हैं और हर शहर में डिस्ट्रिब्यूटर रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक बुकी की क्यूरेटर्स (पिच बनाने वाले कर्मी) के साथ बातचीत होती है। उनसे उन्हें पिच के बारे में पता चलता है, जिससे वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अंदाजा लगाते हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL खेल चुका स्टार नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने रेप केस में बरी; T20 World Cup खेलेगा?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड