अपडेटेड 15 May 2024 at 16:26 IST
आम खाने के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें, शरीर में जहर की तरह करता है काम; बढ़ सकती हैं ये परेशानियां
Mango यानी आम के शौकीन लोगों को गर्मियों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन जब आप आम खाते हैं तो उस वक्त आपको कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Aam Khane Ke Baad Kya Nahi Khana Chahiye: मीठे रसीले आमों के शौकीन लोगों को गर्मियों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि गर्मी ही वह सीजन है जिसमें फलों का राजा कहा जाने वाला आम कई वैराइटी में मिलता है। यह एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है। यह सिर्फ अपने स्वाद ही नहीं बल्कि अपने गुणों के लिए भी जाना जाता है, लेकिन इसे खाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
गर्मियों में पाए जाने वाले स्वादिष्ट फलों में शामिल आम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, A, फोलेट, पोटेशियम और कई अन्य तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि कुछ चीजों के साथ आम का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आम खाते समय कुछ बातों का रखें ध्यान
आम खाना तो वैसे तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जो मैंगो के इतने शैकीन होते हैं कि वह पराठा, दही, सब्जी, दाल हर किसी के साथ आम खाते हैं, लेकिन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आम खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए नहीं तो सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
आम खाने के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन
दही के साथ न खाएं आम
गर्मियों के दिनों में दही खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन आम के साथ इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
Advertisement
आइसक्रीम और आम
कई लोग आइसक्रीम के साथ भी आम का सेवन कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन पाचन संबंधित परेशानी पैदा कर सकता है।
खट्टे फलों के साथ न खाएं आम
खट्टे फलों के साथ आम का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें साथ में खाने से शरीर का पीएच लेवल असंतुलित हो जाता है। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है।
Advertisement
सोडा ड्रिंक्स
सोडा ड्रिंक्स के साथ आम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इन दोनों का कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाने का काम करता है।
मसालेदार खाने के साथ न खाएं आम
नमक, लाल मिर्च और मसाले वाले फूड्स के साथ भूलकर भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है साथ ही पेट में जलन भी हो सकती है।
करेले के साथ ना खाएं आम
कई लोगों को करेले की सब्जी के साथ आम खाना बहुत ही पसंद होता है, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, जब आप करेले के साथ आम खाते हैं तो आपको उल्टी, जी मिचलाना, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 May 2024 at 15:48 IST