Updated May 4th, 2024 at 16:40 IST
लोकसभा चुनावों में औरंगजेब की एंट्री! सीएम योगी ने कांग्रेस के 'विरासत टैक्स' को बताया 'जजिया कर'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।
- इलेक्शंस
- 3 मिनट रीड
Advertisement
Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर सीएम योगी ने कहा आपने मुगलों का एक क्रूर बादशाह देखा होगा, औरंगजेब। उसका नाम सुना होगा मुसलमान में भी कोई सभ्य मुसलमान परिवार अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता, औरंगजेब सबसे क्रूर मुगल बादशाह था।
सीएम योगी ने कहा कि औरंगजेब ने एक कर लगाया था जिसका नाम है 'जजिया कर'। आज कांग्रेस भी अपने मेनिफेस्टो में जजिया कर की बात करती है, यह जजिया कर क्या है जो उन्होंने विरासत टैक्स की बात की है, वही जजिया कर है। एक तरफ पीएम मोदी कहते हैं की विरासत का सम्मान होना चाहिए, यह यह विरासत का सम्मान ही है कि हम अयोध्या में राम मंदिर के लिए लगातार 500 वर्षों तक संघर्ष करते रहे लाखों हिंदू उसके लिए शहीद हुए।
Advertisement
हम विरासत का सम्मान करते हैं- सीएम योगी
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विरासत का ही सम्मान है कि हमने सिंधिया परिवार को मेरी पीठ के द्वारा हमारी परंपरा के द्वारा इसलिए सम्मान दिया गया क्योंकि उस समय अफगानों हमले को सिंधिया परिवार ने धकेल करके भारत की सीमा के बाहर करने का काम किया था। हम सिंधिया परिवार को इसलिए सम्मान दे रहे हैं। राजमाता के प्रति अपार श्रद्धा का भाव इसलिए है क्योंकि राजमाता का पूरा जीवन इस समाज के लिए और इस देश के लिए था। राम जन्मभूमि के लिए था। उन्होंने राम जन्मभूमि के आंदोलन को शून्य से शिखर तक पहुंचने में उन्होंने अपना पूरा योगदान दिया था, यही विरासत का सम्मान है।
औरंगजेब के जजिया कर को लागू करना चाहती है कांग्रेस - सीएम योगी
Advertisement
यूपी के सीएम ने कहा कि एक तरफ मोदी जी कहते हैं की गुलामी के अंशु को समाप्त किया जाए लेकिन विरासत का सम्मान करेंगे, दूसरी तरफ कांग्रेस क्या कहती है वह कहती है कि हम विरासत टैक्स लगाएंगे। कांग्रेसी आपके बाप-दादाओं की कमाई पर सर्वे करवाएंगे, एक्स-रे करवाएंगे और फिर उसमें से आधी संपत्ति ये लोग ले लेंगे फिर आपको कहेंगे यह हमारा विरासत टैक्स है। कांग्रेस औरंगजेब के जजिया कर को जबरन लागू करना चाहती है क्या आप ऐसा करने देंगे कोई भारतीय से स्वीकार नहीं करेगा।
इसे भी पढ़ें: 'एक शहजादे दिल्ली में तो दूसरे यहां, दोनों का रिपोर्ट कार्ड...', बिहार की धरती से PM मोदी का तंज
Advertisement
Published May 4th, 2024 at 16:40 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।