Advertisement

Updated March 22nd, 2024 at 10:29 IST

JNU Elections: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वोटिंग जारी…सुरक्षा कड़ी; ये स्टूडेंट्स मैदान में उतरे

JNU: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल देखा जा रहा है।

Reported by: Nidhi Mudgill
Jawaharlal Nehru University Student Union Elections
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव | Image:Shutterstock/ Representational
Advertisement

Jawaharlal Nehru University Election: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। चुनाव को लेकर जबरदस्त माहौल देखा जा रहा है। भारी संख्या में स्टूडेंट्स वोट करने पहुंच रहे हैं। वहीं, चुनाव के मद्देनजर यूनिवर्सिटी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दें वोटों की गिनती 24 मार्च को की जाएगी।

खबरों के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 7751 स्टूडेंट्स वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड हैं। आज (22 मार्च) वोटिंग होने के बाद 24 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। उसी दिन अध्यक्ष समेत सभी पदों पर जीते हुए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। 

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच JNU में चुनाव जारी 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNU) चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा इसलिए कड़ी है क्योंकि कोविड-19 के चलते 4 साल बाद जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में प्रचार सामग्री और सभाओं को लेकर आंशिक आचार संहिता भी लागू की गई और चुनाव समिति की अनुमति से ही सभी प्रचार किए गए।

Advertisement

 JNU चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों को उतारा

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने उमेश चंद्र अजमीरा को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बाकि पार्टियों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धनंजय, अविजीत घोष और स्वाति सिंह को लेफ्ट के पैनल्स ने मैदान में खड़ा किया गया। उम्मीदवार धनंजय ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के आर्ट्स और एस्थेटिक्स में पीएचडी के छात्र को उतारा गया। 

अविजीत घोष स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के पीएचडी छात्र हैं। सिलीगुड़ी बंगाल के रहने वाले हैं। स्वाति सिंह डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन (DSF) रशियन स्टडी सेंटर में पीएचडी छात्रा हैं। भागलपुर बिहार की रहने वाली हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Prithviraj Chavan बने महाराष्ट्र में कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख

वोटों की गिनती 24 मार्च को होगी, उसी दिन आएंगे नतीजे

आज वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती 24 मार्च को की जाएगी। चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की बात की जाए तो नामांकन में अध्यक्ष के लिए 45, उपाध्यक्ष के लिए 43, महासचिव के लिए 44, संयुक्त सचिव के लिए 38 और पार्षद पद के लिए 258 दावेदार शामिल हैं। जेएनयूएसयू समिति द्वारा निर्धारित नियमों के तहत, उम्मीदवारों को मतदाताओं को डराने-धमकाने या रिश्वतखोरी जैसे अपराथ में दूरी बनाने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़ें : ED लॉकअप के AC कमरे में गुजरी केजरीवाल की रात! कोर्ट में पेशी आज

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published March 22nd, 2024 at 10:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo