Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 15:23 IST

रायबरेली से उतरे राहुल गांधी तो वायनाड में विरोध; एनी राजा बोलीं- ये वोटर के साथ नाइंसाफी

एनी राजा ने कहा कि लोकतंत्र के अंदर राहुल गांधी अपना लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, मगर रायबरेली में नामांकन करना वायनाड के वोटर संग नाइंसाफी है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
ongress leader rahul gandhi and cpi leader annie raja
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर सीपीआई की नेता एनी राजा ने जवाब दिया। | Image:ANI/File
Advertisement

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड के बाद रायबरेली से भी ताल ठोक दी है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव 26 अप्रैल को था। 5वें चरण में रायबरेली सीट पर वोटिंग हैं। हालांकि राहुल गांधी ने वायनाड में वोटिंग होने के बाद ही रायबरेली से उतरने का फैसला लिया है, लेकिन अब इसका विरोध वायनाड के अंदर होने लगा है। सीपीआई नेता डी राजा की पत्नी और वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली एनी राजा ने कांग्रेस नेता की खिंचाई की है।

राहुल गांधी की तरफ से रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एनी राजा ने प्रतिक्रिया दी है। सीपीआई नेता एनी राजा का कहना है कि संसदीय लोकतंत्र के अंदर वो (राहुल गांधी) अपना लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, मगर इनका रायबरेली में नामांकन करना वायनाड के वोटर के साथ नाइंसाफी है। एक बार भी वायनाड के वोटर को बताया नहीं इनकी मंशा दूसरी सीट से भी लड़ने की है। एनी राजा का कहना है कि ये खुलकर बताना चाहिए था, जो राजनीतिक नैतिकता की बात है। ना बताकर वायनाड के वोटरों के साथ अन्याय किया है।

Advertisement

कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए- एनी राजा

वायनाड सीट पर राहुल गांधी को टक्कर देने वाली एनी राजा आगे कहती हैं- 'वायनाड की जनता और वोटर्स के साथ नाइंसाफी है। वो पांच साल के लिए वोटर चुन रहे हैं, वोटर को बुलाना चाहिए था। अमेठी से नहीं लड़ रहे हैं, कहीं ओर से लड़ रहे हैं, इस पर पार्टी को स्पष्टीकरण देना है।'

Advertisement

2019 में वायनाड में जीते राहुल, अमेठी हारे

राहुल गांधी वायनाड से मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमेठी के अलावा वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वायनाड सीट से राहुल जीत गए थे, लेकिन कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को पहली बार हार मिली थी। 2019 में बीजेपी की कैंडिडेट स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। इस बार भी अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि राहुल गांधी ने अमेठी को छोड़ दिया है और उसके बदले रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए उतर गए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ओडिशा की 2 सीटों से हेमंत सोरेन की दीदी ठोकेंगी ताल,जानें इतिहास

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 10:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo