लोकसभा ही नहीं ओडिशा की इस विधानसभा सीट से भी हेमंत सोरेन की दीदी ठोकेंगी ताल,जानें क्या है इतिहास
झामुमो की अंजनी सोरेन ओडिशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाएंगी। ओडिशा में चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

JMM Anjani Soren: हेमंत सोरेन की दीदी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बेटी अंजनी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगी। ट्विस्ट के साथ। दोनों लोकसभा सीट नहीं हैं बल्कि एक एक लोकसभा और दूसरी विधानसभा सीट। मयूरभंज लोकसभा सीट और दूसरी सरस्काना विधानसभा सीट से।
30 अप्रैल को झामुमो ने लोकसभा सीटों की लिस्ट जारी की थी जिसमें अंजनी सोरेन का नाम था इसके ठीक दो दिन बाद यानि 3 मई को विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें फिर अंजनी का नाम था।
पहले भी लड़ चुकी हैं चुनाव, मिली हार
सोरेन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिशेश्वर टुडू ने हरा दिया था। अंजनी 1,35,552 लाख वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थीं। उन्हें कुल 42.1 फीसदी वोट मिले थे। यह सीट टुडू ने जीती, जबकि बीजेडी के देबाशीष मरांडी दूसरे नंबर पर रहे। 2009 में जेएमएम से चुनाव लड़ने वाले सुदाम मरांडी ने बाद में बीजेडी ज्वाइन कर ली थी।
अंजनी सोरेन कौन?
52 साल की अंजनी जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की दूसरी संतान हैं। मयूरभंज जिले के जशीपुर शहर में रहती हैं। जेएमएम की ओडिशा इकाई की अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उनकी शादी ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुई थी। इसी वजह से वह ओडिशा की राजनीति में सक्रिय रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनकी भाभी और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी यहीं की रहने वाली हैं।
Advertisement
'पुराने' झामुमो नेता से मुकाबला
खास बात है कि बीजेडी के जिस सुदाम मरांडी से अंजनी का मुकाबला होगा, वो कभी ओडिशा में जेएमएम के मुखिया की जिम्मेदारी निभाते थे। यही वजह है कि मयूरभंज से सुदाम के खिलाफ अंजनी को उतारा गया। बीजेपी ने इस बार मयूरभंज सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू को हटाकर नबा चरण माझी को टिकट दिया।
ओडिशा में चुनाव कब
ओडिशा विधान सभा के 147 सदस्यों का चुनाव करने के लिए 13 मई से 1 जून 2024 तक ओडिशा में विधान सभा चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। वहीं आम चुनाव भी 13 मई 2024 से 1 जून 2024 तक 4 चरणों में 18वीं लोकसभा के 21 सदस्यों का चुनाव होगा।
Advertisement
(पीटीआई इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- राहुल के अमेठी छोड़ने पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं-वोटिंग से पहले ही हार, स्वागत में..