Advertisement

Updated March 30th, 2019 at 13:41 IST

'राजा-महाराजा बनाम चौकीदार' को कांग्रेस का समर्थन, "वाड्रा-गांधी परिवार सही मायने में भारत का पहला परिवार है"

इसके अलावा खुलासा करते हुए पीएम ने बताया कि कांग्रेस वाड्रा गांधी परिवार के खिलाफ केस दबाना चाहती थी।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे भरोसेमंद न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत को धमाकेदार इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो लोग खुद को राजा-महाराजा समझते थे। 

इस मसले को लेकर सियासत में भूचाल आ गया है। जहां इंटरव्यू से तिलमिलाई प्रियंका ने कहा कि हमने खुद को कभी राजा नहीं समझा। तो वहीं आज कांग्रेस का यू-टर्न देखने को मिल गया। 

कांग्रेस ने इस बात पर सहमति जताई कि वाड्रा-गांधी परिवार भारत का पहला परिवार है। भारत ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह वाड्रा-गांधी परिवार के कारण ही है। केवल एक ही पहला परिवार है और वह है वाड्रा गांधी परिवार।

कांग्रेस के नेता पीसी चाको कहते हैं, "भारत के पहले परिवार के लिए पीएम मोदी की नकारात्मक राय है। भारत का पहला परिवार वास्तव में भारत का पहला परिवार है। भारत उनके लिए बाध्य है। भारत आज भारत है क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू का नेतृत्व और योजना थी..."

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि मोदी इतिहास को नहीं समझते हैं। जब भारत, भारत की स्थिति के रूप में स्वतंत्र हो गया। भारत को हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया गया। पं. नेहरू के समय में सब कुछ हुआ। भारतीय इतिहास में उनके परिवार का योगदान। कभी भी मिटाया नहीं जाना चाहिए। लेकिन वह अब संदर्भ से बाहर है। श्री मोदी उन नेताओं के रूप में राहुल गांधी को देख सकते हैं, जो एक ही परिवार से हैं।"

गौरतलब है कि इसके रिपब्लिक को दिए सबसे बड़ चुनावी इंटरव्यू में उन्होंने कई बेबाक सवालों का जवाब दिया और इस दौरान कांग्रेस के साथ-साथ सभी विरोधियों पर जोरदार हमला किया। 

इसके अलावा खुलासा करते हुए पीएम ने बताया कि कांग्रेस वाड्रा गांधी परिवार के खिलाफ केस दबाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि अब तो नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर निकलने की नौबत आई है।

इसे भी पढ़ें - PM मोदी के धूम मचा देने वाले इंटरव्यू से तिलमिलाई प्रियंका, कहा- 'हमने खुद को कभी राजा नहीं समझा'

Advertisement

Published March 30th, 2019 at 13:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo