Updated May 9th, 2019 at 22:08 IST
कांग्रेस का 84 सिख दंगों पर शर्मनाक बयान, राहुल के करीबी सैम पित्रोदा ने कहा- 'सिख दंगे हुए तो क्या हुआ'
लेकिन सैम कांग्रेस की जीत की वजह बनें या ना बने वो कांग्रेस की शेम यानी शर्म की वजह ज़रूर बन जाते हैं।
Advertisement
एक बार फिर राहुल की कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। एक बार फिर राहुल गांधी की पार्टी का सच सबके सामने आ गया है। 1984 के दंगों की तड़प पूरा देश झेल चुका है लेकिन कांग्रेस ने उन दंगों पर ही दे दिया है शर्मनाक बयान। राहुल के पहले गुरु दिग्विजय सिंह राजनीति के इस पड़ाव पर तंत्र मंत्र का सहारा ले रहे हैं, तो राहुल के दूसरे गुरु माने जाने वाले जय राम रमेश राजनीतिक पर्दे से गायब हैं। लेकिन इन दिनों राहुल सबसे ज्यादा जिसकी बात सुनते हैं और जिसके इशारों पर राजनीति में कदम बढ़ाते हैं वो हैं सैम पित्रोदा।
लेकिन सैम कांग्रेस की जीत की वजह बनें या ना बने वो कांग्रेस की शेम यानी शर्म की वजह ज़रूर बन जाते हैं। ऐसा ही आज भी हुआ जब सैम ने 1984 दंगों को लेकर ये शर्मनाक बयान दे डाला।
दरअसल मीडिया ने सैम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब क्या है 84 का? आपने क्या किया पांच साल में उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ. आपने क्या किया? आपने रोजगार दिलाने का वादा कर जनता से वोट मांगा था। आपने 200 स्मार्ट सिटी बनाने का लोगों को सपना दिखाया था इसे भी आप पूरा नहीं कर सके। आपने कुछ नहीं किया इसलिए आप यहां-वहां गप लड़ाते हैं।
लेकिन 1984 में हुए उस दर्दनाक घटना को इस तरह हल्के में बोल देने को लेकर सेम की कड़ी आलोचना हुई। सैम कह रहे हैं हुआ तो हुआ। वो ऐसा दंगों के लिए कह रहे हैं उन दंगों के लिए जिनमें 3 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान गई थी और कहा जाता है कि ये दंगे कथित तौर पर कांग्रेस के इशारे पर हुए थे।
ये पहली बार नहीं है जब राहुल के गुरु सैम ने कांग्रेस की फजीहत कराई है। इससे पहले भी वो अपने उलजलूल बयानों से पार्टी की साख पर बट्टा लगाते रहे हैं। लेकिन इस बार तो कांग्रेस ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं और दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है।
सैम पित्रोदा भले ही खुद को राहुल और कांग्रेस पार्टी का चाणक्य समझते हुए लेकिन अपनी आधे से ज्यादा जिंदगी अमेरिका में बिताने वाले सैम अब तक देश की ज़मीनी हकीकत और कांग्रेस पार्टी की खिसकती ज़मीन की सच्चाई समझ नहीं पाए हैं।
Advertisement
Published May 9th, 2019 at 22:08 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।