दुश्मनों के होश उड़ाएगा भारत, एंटी सबमरीन सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम SMART का ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण

भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक कदम और आगे बढ़ गया है। भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

Supersonic Missile SMART
Supersonic Missile SMART | Image: ANI

भारतीय नौसेना को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक कदम और आगे बढ़ गया है। मंगलवार, 1 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण कर लिया है। यह मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी है और इसका निर्माण DRDO ने किया है।

सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज़ ऑफ़ टॉरपीडो (SMART) प्रणाली का ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। स्मार्ट एक अगली पीढ़ी की मिसाइल-आधारित हल्के टारपीडो वितरण प्रणाली है, जिसे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को हल्के टारपीडो की पारंपरिक सीमा से कहीं अधिक बढ़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

सुपरसोनिक मिसाइल SMART का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने बुधवार,1 मई को ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) मिसाइल सिस्सटम का सफल परीक्षण किया। DRDO द्वारा मिसाइल को बनाया गया है। मिसाइल के नौसेना में शामिल होने के बाद ताकत और बढ़ जाएगी।  

 मिसाइल की क्या है खासियत

पनडुब्बी रोधी युद्ध में यह मिसाइल सिस्टम बेहद अहम साबित होने वाला है। अह एक कैनिस्टर आधारित मिसाइल सिस्टम है जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। SMART मिसाइल को युद्धक जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से छोड़ा जा सकता है। यह मिसाइल अपनी अधिकांश उड़ान कम ऊंचाई पर हवा में पूरी करती है और अपने लक्ष्य को नजदीक जाकर मिसाइल से टॉरपीडो रिलीज होकर पानी के भीतर लक्ष्य को भेद देगा।

Advertisement

रक्षा मंत्री ने नौसेना को दी बधाई

मिसाइल को ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया था। इस परीक्षण में सममित पृथक्करण, इजेक्शन और वेग नियंत्रण जैसे कई अत्याधुनिक तंत्रों को मान्य किया गया है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने SMART के सफल उड़ान-परीक्षण पर DRDO और उद्योग भागीदारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, इस प्रणाली के विकास से हमारी नौसेना की ताकत और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: बिश्नोई गिरोह का राष्ट्रविरोधी तत्वों से संबंध तलाश रही है मुंबई पुलिस

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड