Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 17:14 IST

स्थानीय शेयर बाजारों में सीमित दायरे में हुआ कारोबार, Sensex स्थिर, Nifty में मामूली गिरावट

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ और बीएसई सेंसेक्स लगभग स्थिर रहा।

Stock Market BSE
Stock Market BSE | Image:PTI
Advertisement

Stock Market: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार हुआ और बीएसई सेंसेक्स लगभग स्थिर रहा। उच्च मूल्यांकन को लेकर चिंता के बीच निवेशकों की सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार एक दायरे में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 17.39 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 73,895.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,359.69 अंक तक गया जबकि नीचे में 73,786.29 अंक तक आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,442.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement

इन स्टोक्स में देखी गई तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक पांच प्रतिशत चढ़ गया। बैंक का लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहने की सूचना के बाद इसका शेयर चढ़ा। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

Advertisement

इन स्टोक्स को हुआ नुकसान

दूसरी तरफ टाइटन सात प्रतिशत लुढ़क गया। कंपनी का मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी नुकसान में रहे।

Advertisement

घरेलू सूचकांक सीमित दायरे में रहे- विनोद नायर

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू सूचकांक सीमित दायरे में रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक मूल्यांकन और मुनाफावसूली से अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों (लार्जकैप, स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांक) में भी बिकवाली दबाव देखने को मिला।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.62 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,391.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों का कैसा रहा हाल?

Advertisement

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था।बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 732.96 अंक के नुकसान में रहा था और एनएसई निफ्टी 172.35 अंक टूटा था।

इसे भी पढ़ें: NEET ग्रेजुएट पेपर लीक खबरों को NTA ने बताया बेबुनियाद, कहा- हर एक पेपर का रखा गया हिसाब

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 6th, 2024 at 17:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo