Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 16:54 IST

CM योगी ने कहा- परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा।

Reported by: Digital Desk
Yogi Adityanath
CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना | Image:PTI
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी में भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा 'टेनी' के पक्ष में आयोजित एक जनसभा के संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव की उम्मीदवारी वाली कन्नौज सीट समेत उनके परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी वाली वाली सभी पांचो सीट पर सपा की हार सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ, भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं। दूसरी तरफ, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "रामद्रोही सपा सरकार के समय दंगा, कर्फ्यू होता था। व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं। कांग्रेस के समय में देश में घुसपैठ होती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, विकास का कार्य ठप था। गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में बंदरबांट होता था। आज तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। ’’

आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, "कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे जबकि सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।" मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 9th, 2024 at 16:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo