Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 14:10 IST

'जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं...', PM मोदी का आंसुओं की सियासत पर पलटवार

पीएम मोदी ने आंसुओं पर हो रही सियासत को लेकर पलटवार किया और कहा कि जिसने अपनी मां को पानी पीकर भूख मिटाते नहीं देखा, वो मोदी के आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा।

Reported by: Kanak Kumari
pm modi
झारखंड में पीएम मोदी की रैली | Image:ANI
Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अलग-अलग राज्यों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज झारखंड में पलामू की जनता के बीच पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

आंसूओं पर हो रही सियासत पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, लाभार्थियों से मिलकर खुशी के मारे आंसू निकल आते हैं। ये आंसू वो ही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो, जिसने मां को धुंए में खांसते देखा नहीं, उसको ये आंसू कभी भी समझ नहीं आ सकते।

Advertisement

'वो मोदी के आंसुओं का मर्म क्या समझेगा जिसने...': PM मोदी

राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोता नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छुपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहती मां को जिसने नहीं देखा, वो मोदी के आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा।

Advertisement

कांग्रेस के 'शहजादे' पर बरसे मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शहजादे, मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश, हताश लोग, अब इतने कुठित हो गए हैं। एक कहावत है, जाके पांव ना फटे बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई। कांग्रेस के शहजादे के हालत वो ही है।"

Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि वो तो गर्व से कहते हैं, उनके परिवार में कई प्रधानमंत्री थे। दलित, आदिवासी की झोंपड़ी में फोटो खिंचवाते रहे, लेकिन गरीब  के लिए कुछ नहीं किया। 10 साल के मोदी  के सेवाकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं, इसलिए वो आज बीजेपी को आशीर्वाद दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav: सांपों के जहर मामले में एल्विश के खिलाफ ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 14:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo