Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 19:09 IST

LSG vs MI:हिटमैन को बर्थडे पर जीत का तोहफा देना चाहेगी मुंबई इंडियंस, लखनऊ-मुंबई मैच की सारी डिटेल्स

LSG vs MI: आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

Reported by: Shubhamvada Pandey
IPL 2024, LSG vs MI, Dream 11 fantasy picks
IPL 2024, LSG vs MI, Dream 11 fantasy picks | Image:BCCI
Advertisement

LSG vs MI: आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 30 अप्रैल यानी आज मुंबई इंडियंस के हिटमैन रोहित शर्मा का 37वां जन्मदिन है। ऐसे में मुंबई इंडियंस लखनऊ को हराकर रोहित शर्मा को जीत का तोहफा देना चाहेगी।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में 9 मुकाबलों में से 3 में जीत और 6 में हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस के पॉइंट टेबल पर 6 अंक है और टीम की पोजिशन 9वीं है। वहीं केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 9 मुकाबलों में से 5 में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है। टीम 10 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर 5वें स्थान पर है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन चार में से तीन मैचो में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि एक बार ही मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। रिकॉर्ड की मानें तो लखनऊ सुपरजायंट्स का पलड़ा मुंबई इंडियंस के खिलाफ भारी रहा है।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर [इम्पैक्ट सब: अमित मिश्रा/मयंक यादव]

Advertisement

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड/गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा [इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव]

कैसी है इकाना की पिच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, यही कारण है कि यहां पर स्कोर बहुत बड़े नहीं बनते। ​स्पिनर्स के लिए यहां की पिच से खास मदद रहती है। यानी जिस टीम के स्पिनर्स यहां बेहतर खेल दिखाएंगे, वो टीम ​थोड़ा आगे रह सकती है। मैच आगे बढ़ता है तो टर्न भी बढ़ता है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल काम होता है। यहां पर बल्लेबाजों की अच्छी खासी परीक्षा होती है।

कैसा रहने वाला है लखनऊ का मौसम का हाल

फिलहाल लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का मौसम है। लगभग पूरे देश में गर्मी का मौसम है। LSG बनाम MI मैच के लिए दिन और दोपहर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम तक आसमान साफ ​​रहने के साथ तापमान गिरकर 27 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा, जो काफी सुखद होगा। इन दोनों टीमों को अंकों की सख्त जरूरत है, इसलिए क्रिकेट का एक अच्छा खेल देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने आखिर मान ही ली गौतम गंभीर की बात, केएल राहुल को बाहर कर इस खिलाड़ी पर लगाया दांव - Republic Bharat

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 19:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo