Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 21:32 IST

IPL 2024: डेविड वॉर्नर ने माना, दिल्ली कैपिटल्स को सुधार की जरूरत; देखें पूरा बयान

दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने मौजूदा IPL सीजन में टीम के अब तक के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सुधार की बात कही है।

Delhi Capitals Opener David Warner
दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर बोले डेविड वॉर्नर | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को ये स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि टीम के पास मौजूदा IPL में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

अपने 8 में से 5 मैच हारने के बाद दिल्ली की नजरें बुधवार को अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी। वॉर्नर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा-

Advertisement

टीम की खातिर हमें जहां होना चाहिए हम वहां नहीं हैं। हम कुछ और मैच जीतना पसंद करते, लेकिन फाइनल में चुनौती पेश करने के लिए बेशक हमें बाकी बचे मैच जीतने होंगे, इसलिए हमारे लिए सारी बात अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की है। उम्मीद है कि हम हर मैच वैसे ही खेल सकेंगे, जैसे हम गुजरात के खिलाफ खेले थे। 

'बल्ले और गेंद दोनों से सुधार की जरूरत'

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा- 

हमें बल्ले और गेंद दोनों से थोड़ा सुधार करना होगा। अगर हम कुल स्कोर को कम रखने में सफल रहे तो यह बहुत अच्छा होगा। और फिर अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो कोशिश करें कि बड़ा स्कोर बनाएं और इसका बचाव करें।

वॉर्नर ने कहा कि दिल्ली के पास खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण है, जिसने पहले चरण के मैच में गुजरात टाइटंस को 89 रन पर आउट कर दिया था। उन्होंने कहा- 

लोग जिस तरह से ट्रेनिंग और तैयारी कर रहे हैं उसमें कोई गलती नहीं है। मैचों में कभी-कभी ऐसा होता है कि आप चीजों को लागू नहीं कर पाते और हम जानते हैं कि जब हम शुरुआत में विकेट चटकाते हैं तो हमारा गेंदबाजी आक्रमण बहुत खतरनाक हो जाता है।

वॉर्नर से जब मौजूदा सीजन में प्रभावित करने वाले दो युवा खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जेक फ्रेजर मैकगर्क बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम जानते हैं कि उनके पास हमेशा से प्रतिभा थी। अभिषेक पोरेल भी अपना बेस्ट दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- नेता तो छोड़िए... अब इस क्रिकेटर ने भी कांग्रेस घोषणापत्र पर कसा तंज, IPL के जरिए धो डाला

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 21:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo