Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 09:55 IST

Noida: पुलिस मुठभेड़ में चली गोली, 1 बदमाश घायल; अस्पताल में भर्ती

Noida: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Man fires bullet over late pizza delivery.
Man fires bullet over late pizza delivery. | Image:ANI
Advertisement

Noida: थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस बुधवार देर रात वाहनों की जांच कर रही थी, तभी पुलिस ने उस तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया।

अधिकारी ने कहा कि बदमाश वहां रुकने के बजाय पुलिस दल पर गोली चलाता हुआ भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी है।

Advertisement

मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभाष नेगी पुत्र कुंवर सिंह नेगी निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल आदि बरामद की हैं। अधिकारी के अनुसार उक्त बदमाश के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न अपराधों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar: पुलिस की बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर में एके-47 जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 9th, 2024 at 09:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo