नेता तो छोड़िए... अब इस क्रिकेटर ने भी कांग्रेस घोषणापत्र पर कसा तंज, IPL के जरिए धो डाला

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में राजनीतिक हलचल तेज है। वहीं क्रिकेट का भी माहौल बना हुआ है। इस बीच एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनाव से संबंधित पोस्ट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former Indian Cricketer Venkatesh Prasad took dig at congress manifesto without Naming Him
वेंकटेश प्रसाद ने बिना नाम लिए कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर किया कटाक्ष | Image: X/PTI

IPL 2024: देश में इस वक्त चुनावी और क्रिकेट (Cricket) का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) की हलचल दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ IPL का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनाव से संबंधित एक पोस्ट किया है। 

दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने बिना नाम लिए कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज कसा है, लेकिन मजेदार बात ये है कि उन्होंने IPL का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो (Manifesto) को एक्सपोज किया है। वेंकटेश ने क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं। 

गरीबी हटाने के फॉर्मूले पर वेंकटेश ने उठाए सवाल

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गरीबी हटाने के फॉर्मूले पर सवाल उठाए हैं। दरअसल राहुल गांधी ने बीते दिनों अपने एक संबोधन में गरीबी उन्मूलन को लेकर तरीका बताया था। उन्होंने एक झटके में गरीबी हटाने और अमीरों की संपत्ति गरीबों में रिडिस्ट्रिब्यूट करने की बात कही थी। उनके इसी बयान पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश ने सवाल उठाया है। वेंकटेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 

Advertisement

एक राजनीतिक दल के घोषणापत्र में अमीरों की संपत्ति को गरीबों में फिर से वितरित करने की बात है। यकीनन गरीबों के उत्थान की जरूरत है, लेकिन ये विचार प्रक्रिया बहुत हास्यास्पद है। ये ऐसा है जैसे अगर हम 4 अंक राजस्थान रॉयल्स से, 4 कोलकाता नाइट राइडर्स से और 4 प्वॉइंट सनराइजर्स हैदराबाद से लेकर नीचे की 3 टीमों में बांट दें, ताकि वो प्लेऑफ में जगह बना सकें। 

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बीच राहुल गांधी के गरीबी हटाने वाले बयान की बीजेपी (BJP) की ओर से भी काफी कटाक्ष किए जा रहे हैं। PM मोदी से लेकर हर BJP नेता राहुल गांधी को इस बयान को लेकर घेर रहा है, हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पिछले दिनों अपनी इस टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि वो एक ही बार में गरीबी खत्म करने का प्रस्ताव नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस लक्ष्य की दिशा में प्रयास करने का आह्वान कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- न हार्दिक न पंत, रोहित के बाद इसे भारत का T20 कप्तान बनाने की हरभजन ने की सिफारिश; बोले- कोई शक?

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड