Updated February 12th, 2022 at 18:23 IST
Ishan Kishan Statement: IPL Auction में 15.25 करोड़ कमाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
IPL Auction 2022: ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल ऑक्शन 2022 की सबसे बड़ी सनसनी बनकर सामने आए हैं।
Advertisement
IPL Auction 2022: झारखंड के युवा विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल ऑक्शन 2022 की सबसे बड़ी सनसनी बनकर सामने आए हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने युवा खिलाड़ी पर 15.25 करोड़ रुपये खर्च कर अगले सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था।
हालांकि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज का पिछले साल MI के साथ अच्छा सीजन नहीं गुजरा था और उन्होंने बैटिंग से सबको निराश किया था। लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने किशन पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। अब ईशान किशन ने सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद अपना पहला रिएक्शन (Ishan Kishan Statement) दिया है।
15.25 करोड़ कमाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, ईशान किशन ने कहा, "एमआई के साथ फिर से वापस आने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। और मुझे पता है कि वहां सभी ने मेरे साथ एक परिवार की तरह व्यवहार किया है। इसलिए, मैं वहां आकर वास्तव में खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।"
बता दें कि 23 वर्षीय खिलाड़ी 2018 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। इससे पहले, वह टूर्नामेंट के 2016 और 2017 संस्करणों में गुजरात लायंस के लिए भी खेले थे। ईशान किशन पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के 2015 संस्करण में युवराज सिंह की चौंका देने वाली बोली को मात देने के बेहद करीब आए। उस अवसर पर, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने युवराज के लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जिसके एक साल बाद आरसीबी ने उनके लिए 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
यह भी पढ़ें - IPL Auction 2022: Deepak Chahar पर लगी ताबड़तोड़ बोली; आखिरकार इस टीम ने इतने रकम देकर मारी बाजी
IPL Auction 2022: अब तक बिके खिलाड़ियों की लिस्ट:
शिखर धवन - पंजाब किंग्स (₹ 8.25 करोड़)
रविचंद्रन अश्विन - राजस्थान रॉयल्स (₹ 5 करोड़)
पैट कमिंस - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 7.25 करोड़)
कगिसो रबाडा - पंजाब किंग्स (₹ 9.25 करोड़)
ट्रेंट बोल्ट - राजस्थान रॉयल्स (₹ 8 करोड़)
श्रेयस अय्यर - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 12.25 करोड़)
मोहम्मद शमी - गुजरात टाइटन्स (₹ 6.25 करोड़)
फाफ डु प्लेसिस - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹7 करोड़)
क्विंटन डी कॉक - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 7.25 करोड़)
डेविड वार्नर - दिल्ली कैपिटल्स (₹ 6.25 करोड़)
ड्वेन ब्रावो - चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 4.4 करोड़)
नितीश राणा - कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 8 करोड़)
जेसन होल्डर - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 8.75 करोड़)
हर्षल पटेल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 10.75 करोड़)
दीपक हुड्डा - लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 5.75 करोड़)
अंबाती रायुडू - चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 6.75 करोड़)
ईशान किशन - मुंबई इंडियंस (₹ 15.25 करोड़)
जॉनी बेयरस्टो - पंजाब किंग्स (₹ 6.75 करोड़)
दिनेश कार्तिक - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 5.5 करोड़)
निकोलस पूरन - सनराइजर्स हैदराबाद (₹ 10.75 करोड़)
Advertisement
Published February 12th, 2022 at 18:23 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।