T20 World Cup से पहले पाकिस्तान का बड़ा दांव, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले को बनाया हेड कोच

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। PCB की ओर से भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले को वाइट बॉल टीम का हेड कोच बनाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan Cricket Team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप से पहले चला बड़ा दांव | Image: X@PCB

T20 World Cup 2024: क्रिकेट के लिहाज से ये साल बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में इस वक्त IPL खेला जा रहा है और इसके ठीक बाद क्रिकेट के मेगा इवेंट T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन होगा, जिसके लिए भारत समेत सभी टीमों के खिलाड़ी IPL में जोरों-शोरों से इसका तैयारियां कर रहे हैं।

IPL के बीच भारत के पड़ोसी पाकिस्तान (Pakistan) से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) ने आगामी T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा दांव चला है और भारत को वर्ल्ड चैंपियन (World Champion) बनाने वाले शख्स को हेड कोच बनाया है। ये शख्स कौन है, जिसे पाकिस्तान ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, आइए बताते हैं। 

गैरी कर्स्टन बने पाकिस्तान के हेड कोच

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) को पाकिस्तान की वाइट बॉल टीम का हेड कोच बनाया है। 

Advertisement

पाकिस्तान के गृह मंत्री और PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्स्टन को पाकिस्तान की T20 और वनडे टीम का हेड कोच नियुक्त करने की घोषण की है। वहीं जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है। 

कर्स्टन की कोचिंग में भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन

Advertisement

पाकिस्तान की T20 और वनडे टीम के नए हेड कोच गैरी कर्स्टन वहीं शख्स हैं, जिसकी कोचिंग में भारत एक बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुका है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीती थी और उस वक्त भारत के हेड कोच गैरी कर्स्टन थे। 

PCB चीफ नकवी का बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने नए कोचों की घोषणा करते हुए कहा- 

हम मेडिकल साइंस में उतने आगे नहीं हैं, इसलिए हमारे देश में फिटनेस के मुद्दे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ विकल्पों को चुनना चाहते थे, ताकि देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम आ सके। हमने जिनको चुना है, उनके रिकॉर्ड शानदार रहे हैं।

बता दें कि ग्रैंट ब्रैडबर्न इस साल जनवरी में पाकिस्तान के हेड कोच पद से हट गए थे और फिर शेन वॉटसन को मुख्य कोच बनाने के लिए अप्रोच किया गया था, हालांकि बाद में बात नहीं बनी और अब PCB ने रेड और वाइट बॉल टीमों के लिए अलग-अलग कोच बनाया है। पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अजहर महमूद असिस्टेंट कोच के रूप में पाकिस्तान टीम के साथ अपनी सेवाओं को जारी रखेंगे, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अस्थाई तौर पर नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें- दिलचस्प हुई ऑरेंज कैप की लड़ाई, कोहली को जोरदार टक्कर दे रहे ये 3 खिलाड़ी, कौन मारेगा बाजी?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड