दिलचस्प हुई ऑरेंज कैप की लड़ाई, कोहली को जोरदार टक्कर दे रहे ये 3 खिलाड़ी, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2024 Orange Cap: ऑरेंज कैप की लड़ाई दिलचस्प होते जा रही है। फिलहाल विराट कोहली टॉप पर हैं लेकिन उन्हें 3 बल्लेबाजों से जोरदार टक्कर मिल रही है।

ipl 2024 orange cap list
आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप | Image: ipl/bcci

IPL 2024 अब रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच चुका है। इस सीजन हर मैच में रनों की बारिश हो रही है और कई कीर्तिमान बन रहे हैं। एक समय था जब टी20 क्रिकेट में 200 का स्कोर मैच विनिंग माना जाता था, लेकिन आईपीएल 2024 में इसे औसतन स्कोर माना जा रहा है। वहीं ऑरेंज कैप की लड़ाई भी दिलचस्प होते जा रही है। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप है, लेकिन अब उन्हें टक्कर देने 3 और भारतीय खिलाड़ी आ गए हैं।

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक हुए 9 मैचों में से 8 जीतकर वो पॉइंट्स टेबल के शिखर पर तो हैं ही साथ ही एक कदम प्लेऑफ में भी रख दिया है। उन्हें इस पॉजिशन तक पहुंचाने में कप्तान संजू सैमसन का अहम योगदान रहा है। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में संजू ने 71 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

ऑरेंज कैप की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे हैं। RCB के धुरंधर बल्लेबाज ने अब तक हुए 9 मैचों में 61.43 की औसत और 145.76 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। किंग कोहली के अलावा अभी कोई बल्लेबाज 400 का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर सका है। लेकिन इस लिस्ट में संजू सैमसन तेजी से ऊपर आए हैं और वो अब दूसरे नंबर पर हैं। सैमसन ने 9 पारियों में 77.00 की औसत और 161.09 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 385 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में भारतीय बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं। दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 9 मैचों में 42.00 की औसत और 144.27 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं।

Advertisement

ऋषभ पंत भी रेस में

भयानक एक्सीडेंट के बाद पिछले साल आईपीएल से बाहर रहने वाले ऋषभ पंत भी अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। आईपीएल 2024 में वो बल्ले से तहलका मचा रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स को जिताने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पंत ने अभी तक 10 पारियों में 46.38 की औसत और 160.61 की स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सुनील नारायण इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं। केकेआर के स्टार ऑलराउंडर ने 8 पारियों में 44.62 की औसत और 184.02 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें: पंत, राहुल या सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप में किसका टिकट कन्फर्म? जानें कैसे दूर होगी रोहित की टेंशन

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड