पंत, राहुल या सैमसन, टी20 वर्ल्ड कप में किसका टिकट कन्फर्म? जानें कैसे दूर होगी रोहित की टेंशन

आईपीएल 2024 में तीनों खिलाड़ी ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीनों का नाम शामिल है।

sanju samson, kl rahul and rishabh pant
ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन | Image: ipl/bcci

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट के जरिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए बेताब हैं। 2 जून से शुरू होने वाले मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान 1 मई को हो सकता है। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और उनकी टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होगा। सबसे ज्यादा सस्पेंस विकेट कीपर को लेकर है।

आईपीएल 2024 में कई ऐसे भारतीय विकेट कीपर हैं जो अपने प्रदर्शन से दिल जीत रहे हैं। भयानक एक्सीडेंट से उभरने के बाद ऋषभ पंत भी फॉर्म में लौट आए हैं और वो अब पुराने अंदाज में बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान फिलहाल आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं संजू सैमसन और केएल राहुल भी उनसे कम नहीं हैं और दोनों का प्रदर्शन भी दमदार रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि चयनकर्ता बतौर विकेट कीपर किसपर भरोसा दिखाते हैं।

पंत, राहुल या सैमसन?

आईपीएल 2024 में तीनों खिलाड़ी ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीनों का नाम शामिल है। ऑरेंज कैप भले ही फिलहाल विराट कोहली के सिर पर है, लेकिन पंत, राहुल और सैमसन जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसको देखते हुए लगता है कि विराट कोहली के ऑरेंज कैप पर खतरा मंडरा रहा है।

देखना दिलचस्प होगा कि जब आईपीएल 2024 खत्म होगा तब तीनों में से कौन सबसे ज्यादा रन बनाता है। अब तक हुए मैचों में संजू सैमसन इस रेस में सबसे आगे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 9 पारियों में 161.09 की स्ट्राइक रेट और 77.00 की औसत से खेलते हुए 385 रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल ने 9 मैचों में 378 और ऋषभ पंत ने 10 पारियों में 371 रन बनाए हैं।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो तीनों खिलाड़ियों में से किसी दो का चयन होना संभव है। रिपोर्ट की मानें तो ऋषभ पंत बतौर विकेट कीपर टीम का हिस्सा हो सकते हैं, वहीं केएल राहुल और संजू सैमसन में से कोई एक बतौर बल्लेबाज वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन सकता है। अगर ऐसा होता है तो कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन दूर होगी क्योंकि तीनों जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसको देखते हुए कोई भी कप्तान इन्हें अपनी टीम में चाहेगा।  

इसे भी पढ़ें: बेटे को लाइव देखने आए सैनिक पिता का सीना हुआ चौड़ा, ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ किया सैल्यूट

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड