Updated January 2nd, 2021 at 22:30 IST
दशक की बेस्ट T20 में धोनी को शामिल किए जाने पर बोले आकाश चोपड़ा- 'भारत ने कुछ नहीं जीता'
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दशक की टी20 क्रिकेट टीम का चयन किया है। इस टीम में आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान...
Advertisement
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दशक की टी20 क्रिकेट टीम का चयन किया है। इस टीम में आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम शामिल किया है। इसके साथ आईसीसी ने उन्हें टीम का कप्तान भी चुना है। जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़ा किया है। वह धोनी को टीम में शामिल किए जाने को लेकर हैरान है। उन्होंने कहा है कि इस दशक में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड कप नहीं जितवाया है।
उन्होंने फेसबुक पर कहा कि 'मैं थोड़ा सा हैरान हूं क्योंकि यदि आप दशक के टी20 इंटरनैशनल की बात करें तो न तो भारत ने कुछ जीता है और न ही धोनी ने खास प्रदर्शन किया है। हम इंटरनैशनल टी 20 टीम बना रहे हैं और इसमें जोस बटलर जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं है।'
चोपड़ा ने इससे पहले इस बात भी हैरान नजर आए कि आईसीसी ने इस टीम में सिर्फ तीन मुख्य गेंदबाजों को टीम में चुना है। बता दें कि इस टीम में लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और राशिद खान को रखा गया है। वहीं ऑलराउंडर्स- कायरन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल को रखा गया है।
महेंद्र सिंह धोनी का टी20 करियर
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2020 के 15 अगस्त को भारतीय टीम से सन्यास ले लिया था। भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले वह एकमात्र कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का तीन खिताब जीता है। वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 98 मैच खेले हैं। इस दौरान 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें: ICC ने जारी की इस दशक की बेस्ट टीम, वनडे में धोनी तो टेस्ट में कोहली बने कप्तान
बता दें कि धोनी की कप्तानी टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन साल 2007 में जीता था। उनकी कप्तानी में भारत साल 2014 में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन श्रीलंका ने भारत को हरा दिया था।
आईसीसी की दशक की T20 टीम
महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), विराट कोहली, रोहित शर्मा, एरोन फिंच, क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स, कायरन पोलार्ड, ग्लेन मैक्सवेल, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, राशिद खान
Advertisement
Published January 2nd, 2021 at 22:30 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।