Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 17:34 IST

'आप अर्नब हैं, उनके हिसाब से मैं अरब हूं....', सैम पित्रोदा के बयान पर PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर आरोप कि इनकी कोशिश देश को ज्यादा टुकड़ों में बांटने की है और ये लोग उसी दिशा में जा रहे हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
PM Modi on Republic TV
PM Modi on Republic TV | Image:Republic
Advertisement

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की 'नस्लवाद' टिप्पणी पर जवाब देते हुए एक दिलचस्प टिप्पणी की है। पीएम मोदी मजाकिया अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी का भी जिक्र किया, जिसके बाद दोनों हंसने लगे थे।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने पीएम मोदी से सैम पित्रोदा को लेकर सवाल किया था, जिसमें गांधी परिवार के करीबियों में गिने जाने वाले नेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पूर्वी भारत के लोग "चीनी" की तरह दिखते हैं, पश्चिम के लोग "अरब" की तरह दिखते हैं, उत्तर के लोग "गोरे" लोगों की तरह दिखते हैं, जबकि दक्षिण के लोग "अफ्रीका" के लोगों को पसंद करते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि कांग्रेस के अनुसार, आप चीनी हैं और मैं अरब हूं। आप नाम से अर्नब हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के हिसाब से चाइनीज हैं। मैं इस हिसाब से अरब हूं।

Advertisement

पीएम मोदी ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई की

आगे सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर पीएम मोदी ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी कोशिश देश को ज्यादा टुकड़ों में बांटने की है और ये लोग उसी दिशा में जा रहे हैं। वो देश को अलग-अलग तरीकों से काट रहे हैं। ये बहुत खतरनाक खेल है। 'नस्लवाद' पर पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि ये चीजें बहुत गहरी चोट पहुंचाती हैं। मैं उस सामाजिक-आर्थिक तबके से आया हूं, मैंने बहुत अपमान झेले हैं। मुझे मालूम है कि ये कितना दर्दनाक है। ये मुझे आइसोलेटेड नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें: चुनाव में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे की किसने कराई एंट्री? इंटरव्यू में पीएम मोदी ने दिया जवाब

Advertisement

राहुल गांधी पर PM मोदी ने बड़ा हमला बोला

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि ये काले-गोरे का उदाहरण और हफ्ते के बाद शाम को सैम पित्रोदा का बयान दोनों अलग नहीं हैं। इसका मतलब उनकी (कांग्रेस) जो भी कोर कमेटी की मीटिंग हुई होगी, उसमें इन सारे विषयों की चर्चा हुई होगी। राहुल गांधी को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये ठीक है कि शहजादे की खुद की कुछ मर्यादाएं हैं, जितना उन्हें बोलना चाहिए वो नहीं बोल पाते हैं। इसलिए बाद में सैम पित्रोदा को पूरा करना पड़ा है। जो वहां अधूरा रह गया, वो उन्होंने पूरा किया। कल जरा तूफान ज्यादा हो गया है तो उन्होंने सैम पित्रोदा से इस्तीफा ले लिया।

Advertisement

'हम श्रीकृष्ण के पुजारी रहे हैं, जो खुद काले थे'

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सैम पित्रोदा के लिए 15-20 दिन पहले ही एक ऑफिशियल बयान दिया कि ये (सैम पित्रोदा) हमारे वरिष्ठ व्यक्ति हैं। बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, लेकिन इस विषय में ऐसा-ऐसा है। तो उन्होंने कोई ऑनरशिप ली थी। वो भाग खड़े हुए। लेकिन देश ये गलती नहीं मानता है, ये सोची समझी साजिश मानता है। भारत जैसे देश में हम तो श्रीकृष्ण के पुजारी रहे हैं, जो खुद काले थे। भगवान शंकर का रंग-रूप क्या था और पार्वती का रंग रूप क्या था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलकाता-गुवाहाटी को साउथ-ईस्ट एशिया का हब बनाना चाहता हूं, भारत के प्रगति से कोई खतरा नहीं- पीएम मोदी

Advertisement

Published May 10th, 2024 at 17:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo