Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 17:01 IST

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड की मौत, तलाशी अभियान जारी

J&K News: खानेड निवासी वीडीजी के सदस्य मोहम्मद शरीफ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

Jammu Kashmir News
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ | Image:ANI
Advertisement

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के एक दूरदराज के गांव में रविवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक सदस्य की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि ये आतंकवादी हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ करके यहां आए हैं।

Advertisement

सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़

अधिकारियों ने बताया कि बसंतगढ़ के पनारा गांव में पुलिस और ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल की संदिग्ध आतंकवादियों से सुबह करीब पौने आठ बजे मुठभेड़ हुई। उनके अनुसार, आधे घंटे से अधिक समय तक हुई गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की तरफ में भाग गए और सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया। अधिकारियों ने बताया कि खानेड निवासी वीडीजी के सदस्य मोहम्मद शरीफ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

Advertisement

प्रवक्ता ने क्या बताया?

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बारे में शनिवार देर शाम जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा में सुरक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया था। वीडीजी के सदस्यों के साथ पुलिस का एक दल आज सुबह ‘चोचरू गाला हाइट्स’ रवाना हुआ जहां आतंकवादियों के एक समूह के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई।’’

Advertisement

प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी मजबूत करने और आतंकवादियों के सफाए के लिए सेना तथा सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दलों के साथ पुलिस के विशेष अभियान समूह को इलाके में भेजा गया है।

कठुआ में घुसपैठ की खबरें

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हाल ही में आतंकवादियों के दो समूहों की कठुआ से बसंतगढ़ की ओर जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यों वाले एक समूह से टकराव हो गया और दूसरे समूह का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इस समूह में चार सदस्य हैं और आखिरी बार कठुआ की सीमा से सटे पहाड़ी इलाके मचेडी में इनकी गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी।

सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने कठुआ जिले से घुसपैठ की है और घने जंगल का फायदा उठाकर चिनाब घाटी के रास्ते कश्मीर की ओर बढ़ रहे हैं।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि सेना ने विशेष बलों को वन क्षेत्र में उतारा है और आतंकवादियों का पता लगाने और उनके खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों से दोबारा सामना नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: आरक्षण पर बोले मोहन भागवत- ‘लोग फैला रहे झूठी वीडियो, रिजर्वेशन का समर्थन करती है RSS’

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 17:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo