Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 13:51 IST

Muzzafarnagar: अगवा कर मासूम से खेत में किया रेप!, फरार आरोपी को तलाश रही पुलिस

परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया कि माजिद शुक्रवार को पीड़िता का अपहरण कर पास के खेतों में ले गया और ...

Delhi Gangrape with Minor
दिल्ली में नाबालिग के साथ गैंगरेप | Image:Shutterstock
Advertisement

Minor Raped: मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू साव के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया कि माजिद शुक्रवार को पीड़िता का अपहरण कर पास के खेतों में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि माजिद ने धमकी भी दी और घर आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गयी। साव ने बताया कि माजिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्‍कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस माजिद की तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- दुआओं में याद रखना, टाटा-बाय-बाय, जय श्रीराम... युवक ने खाई सल्फास

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 13:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo