Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 10:54 IST

सार्वजनिक मंच पर चंपई सोरेन के अपमान पर BJP नेता का राहुल पर हमला, बोले- 'कांग्रेस का अहंकारी चेहरा'

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आदिवासी को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया।

Reported by: Rupam Kumari
shehzad poonawalla attack on Rahul Gandhi
शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर बोला हमला | Image:ANI/X
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की ओर से धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। इस कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड दौरे पर थे। उन्होंने चाईबासा और गुमला में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ राज्य के सीएम चंपई सोरेन भी मौजूद थे। अब बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल पर आदिवासी को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आदिवासी को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में राहुल चंपई सोरेन को उनकी कुर्सी से उठाते हुए नजर आ रहे है। फिर वो आगे बढ़कर मंच से सभा को संबोधित करने लगते हैं। अब बीजेपी इसे लेकर राहुल पर हमला बोल रही है।

Advertisement

शहजाद पूनावाला ने राहुल पर लगाया गंभीर आरोप

शहजाद पूनावाला ने अपने X हैंडल पर वीडियो को शेयर किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने अपने पोस्ट में लिखा, आदिवासी समाज का अपमान, कांग्रेस की पहचान ! एक तरफ पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को बहुत सम्मान दिया, यह सुनिश्चित किया कि द्रौपदी मुर्मू जी पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनें और दूसरी तरफ देखें कि कैसे कांग्रेस के शहजादा ने मंच पर चंपई सोरेन जी का अपमान किया।

Advertisement

कांग्रेस पर आदिवासी को अपमानित करने का आरोप 

पूनावाला ने ट्वीट में आगे लिखा,आपको याद है कि कैसे कांग्रेस ने द्रौपदी जी को दुष्ट मानसिकता का बताया था और उन्हें राष्ट्रपत्नी कहा था! यह उनकी मानसिकता और संस्कृति है। पूनावाला ने कहा, आदिवासी समाज का अपमान कांग्रेस और राहुल गांधी की पहचान बन चुकी है। ये दिखाता है कि उनकी शहजादा मानसिकता, नवाबी और अहंकारी मानसिकता किस प्रकार की है। चंपई सोरेन के साथ अपमानजनक व्यवहार कांग्रेस की अहंकारी सामंती सोच को दिखाता है।

वीडियो झारखंड के चुनावी सभा का है। मंच पर राहुल गांधी के साथ सीएम चंपई सोरन और सरकार के कई मंत्री नजर आ रहे हैं। राहुल सभा को संबोधित करने के लिए अपने कुर्सी से उठते है फिर वो आगे बढ़ते हुए सीएम चंपई सोरेन को कुर्सी से उठा देते हैं। फिर वो आगे बढ़कर मंच से सभा को संबोधित करने लगते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें:क्या अब अधीर रंजन चौधरी ने भी कर दिया सैम पित्रोदा के बयान का समर्थन?

 

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 10:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo