Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 15:57 IST

Rajasthan: बीजेपी का निलंबित नेता गिरफ्तार, नाकाबंदी पर गाड़ी की जांच कराने से किया था मना

राजस्थान में BJP से निलंबित नेता उस्मान गनी को पुलिस नाकाबंदी के दौरान वाहन की जांच कराने से इनकार करने पर एतियातन गिरफ्तार किया है।

Arrest
Arrest | Image:PTI
Advertisement

Rajasthan News: राजस्थान में बीकानेर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता उस्मान गनी को पुलिस नाकाबंदी के दौरान अपने वाहन की जांच कराने से इनकार करने पर एतियातन गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर गनी ने नाराजगी व्यक्त की थी जिसके बाद पिछले सप्ताह भाजपा ने उन्हें बीकानेर के जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया था।

Advertisement

निलंबित नेता उस्मान गनी को ADM के सामने किया गया था पेश

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजवानी गौतम ने बताया कि गनी को शनिवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत हिरासत में लिया गया और रिहाई के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीएम) के सामने पेश किया गया।

Advertisement

गनी को इसलिए आरोप में किया गया पार्टी से निष्कासित

उन्होंने बताया कि गनी को मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान वाहन की जांच के लिए रोका गया था। गौतम ने कहा, ‘‘ गनी ने वाहन की जांच कराने से इनकार कर दिया और उपद्रव किया जिसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। गनी को पार्टी की छवि ‘‘खराब’’ करने के लिए पिछले सप्ताह बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

Advertisement

गनी के PM Modi की टिप्पणियों की निंदा की थी

गनी ने नयी दिल्ली में एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा था कि पार्टी 25 सीट में से तीन-चार सीट हार जाएगी। उन्होंने राज्य में चुनावी रैलियों के दौरान मुसलमानों को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों की भी निंदा की थी। गनी ने कहा था कि एक मुस्लिम होने के नाते वह ‘‘मोदी की बात से निराश हैं।’’

Advertisement

6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित हुए गनी

भाजपा की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘पार्टी ने भाजपा की छवि खराब करने के उस्मान गनी के कृत्य का संज्ञान लिया है और इसे अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें… Sleeping Disorder: क्या हर दिन अधूरी नींद लेते हैं आप? इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 28th, 2024 at 15:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo