Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 14:54 IST

क्या है विरासत कर जिसे लेकर पर भारत में मचा बवाल? US-Uk समेत कई देशों में 55 फीसदी तक आज भी है लागू

लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। आइए जानते हैं कि विरासत टैक्स क्या है और किन देशों में ये लागू है।

Reported by: Kanak Kumari
Inheritance tax
विरासत कर | Image:Republic
Advertisement

सैम पित्रोदा की 'विरासत कर कानून' वाली टिप्पणी ने भारत में नया विवाद खड़ा कर दिया। विरासत कर को लेकर टिप्पणी ने एक बार फिर से कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने सैम पित्रोदा के बयानों के बाद कांग्रेस को हाथों हाथ ले लिया और एक के बाद एक निशाना साध रहे हैं।

ऐसे में सबसे पहले विरासत कर के इतिहास के बारे में जानना चाहिए, जो कभी भारत में भी लागू था लेकिन अब नहीं है। कांग्रेस नेता इसे ही वापस लागू करने की बात कह रहे थे, जिसपर इतना विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, भारत के अलावा कई बड़े देशों में विरासत कर लगता है।

Advertisement

क्या है विरासत कर?

विरासत कर मृत लोगों की प्रॉपर्टी या धनराशि पर लगने वाला कर है। आसान सी भाषा में कहें तो, किसी इंसान की मौत होने के बाद विरासत में जो आपको प्रॉपर्टी मिलती है, उसपर जो कर लगाया जाता है, उसे विरासत कर कहा जाता है। टैक्स फाउंडेशन की मानें तो संपत्ति और विरासत कर आपस में समान है। ये दोनों ही कर मृत्यु के बाद लगाए जाते हैं।

Advertisement

प्रॉपर्टी लेने वाले पर लगाया जाता है विरासत कर

जिस तारीख को किसी शख्स की मृत्यु होती है, उस दिन से उसके स्वामित्व वाली संपत्ति पर मूल्य लगाया जाता है और इसे संपत्ति कर कहते हैं। वहीं विरासत कर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद संपत्ति हासिल करने वालों पर लगाया जाता है। इसे लेकर थॉमस पिकेटी, सैज और जुकमैन ने कहा था कि योग्यता की दृष्टि से विरासत में मिली संपत्ति पर आय अर्जित करने या फिर स्व-निर्मित संपत्ति वाले की तुलना में अधिक दरों पर कर लगाया जाना चाहिए।

Advertisement

इन देशों में आज भी लागू है विरासत कर

अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस और फिनलैंड सहित कई बड़े देशों में विरासत कर जिसे हम इंग्लिश में इनहेरिटेंस टैक्स आज भी लागू है। इन देशों में इसकी दर 7 फीसदी से 55 फीसदी तक है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि साल 2000 के बाद से 11 देशों और संपत्ति या विरासत कर को खत्म कर दिया गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विरासत कर को 61 फीसदी तक बढ़ाने की पहल की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'हमारे जमीन पर कब्जा बीती कहानी है', चीन के जमीन हथियाने वाली खबर पर बोले राजनाथ सिंह

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 14:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo