Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 14:54 IST

कांग्रेस 'दिशाहीन' और 'नेतृत्व विहीन' दल, बोले CM योगी

CM योगी ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 'दिशाहीन' और 'नेतृत्व विहीन' बताते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेताओं ने भारतीय संस्कृति को बदनाम किया है।

CM Yogi
CM Yogi | Image:ANI
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 'दिशाहीन' और 'नेतृत्व विहीन' बताते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेताओं ने भारत की सभ्यता और संस्कृति को बदनाम करने के कुत्सित प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये।  

योगी ने कहा, “जो देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद वह दिशाहीन हो गया है और आज तो वह नेतृत्व विहीन भी हो गया है। इस दिशाहीनता का ही दुष्परिणाम है कि कांग्रेस के तमाम नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता और संस्कृति को कोसने, अपमानित करने और सनातन धर्म को हर प्रकार से बदनाम करने के कुत्सित प्रयास किए।” उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तरफ इशारा करते हुए कहा, "कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के समय यही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति देखने को मिली थी, जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और उस समय के केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की सनातन संस्कृति को अपमानित करने का प्रयास किया था।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या के लिए कांग्रेस की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा, "हर व्यक्ति जानता है कि कांग्रेस की नीतियां देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद का कारण बनीं।’’ उन्होंने कहा कि आज मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा,‘‘ पिछले 10 वर्षों में देश में सुरक्षा का एक बेहतर माहौल बना है। आतंकवाद की जड़ जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को पूरी तरह समाप्त करते हुए जम्मू कश्मीर को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़ा गया।"

आदित्यनाथ ने दावा किया कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों में व्याप्त उग्रवाद को नियंत्रित कर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जो यूपीए सरकार के समय 120 जिलों में फैला हुआ था, उसको नियंत्रित किया गया है जिससे अब नक्सलवाद देश के एक आध राज्य में दो-तीन दिन जिलों तक सीमित होकर रह गया है। उन्होंने दावाा किया कि बहुत जल्द वहां से भी नक्सलवाद का अंत होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें:लवली के बाद दिल्ली कांग्रेस को झटके पे झटका, दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Advertisement

Published May 1st, 2024 at 14:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo