चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, लवली के बाद दो बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस अरविंदर सिंह लवली के दिए झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि दो और बड़े नेताओं का त्यागपत्र सामने आ गया। पार्टी के दो बड़े नामों ने प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। इनकी चिट्ठी में भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर नाराजगी झलकती है। इनमें से एक पूर्व विधायक नीरज बसोया और दूसरे नसीब सिंह हैं।
दोनों ने ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम लिखे इस्तीफे में AAP के साथ को अपमानजनक करार दिया है। बसोया ने त्यागपत्र में लिखा है "आप के साथ हमारा जारी गठबंधन बेहद अपमानजनक है, क्योंकि AAP पिछले 7 वर्षों में कई घोटालों से जुड़ी रही है। AAP के शीर्ष 3 नेता-अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया पहले से ही जेल में हैं। AAP रही है दिल्ली शराब घोटाले और दिल्ली जल बोर्ड घोटाले जैसे विभिन्न मुद्दों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए...''
वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने पर लिखा-, "आज आपने देविंदर यादव को डीपीसीसी प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने एआईसीसी (पंजाब प्रभारी) के रूप में पंजाब में पूरी तरह से अरविंद केरीवाल के झूठे एजेंडे पर हमला करने के आधार पर एक अभियान चलाया है और आज, दिल्ली में उन्हें प्रशंसा और समर्थन करने का दायित्व दिया जाएगा।" आगे लिखा है आप और उनके प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पार्टी में हाल के घटनाक्रम से बेहद दुखी और अपमानित होकर, मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं...''
27 अप्रैल को ही लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने भी आलाकमान से आप के साथ गठबंधन और दो उम्मीदवारों को थमाए टिकट पर नाराजगी जाहिर की थी।