Weather: उबल रहा है दिल्ली NCR, हरियाणा का ये जिला रहा सबसे गर्म, कई राज्यों में रेड अलर्ट!

देश के कई राज्य जबरदस्त हीट वेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में severe heat wave का अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
weather update severe heat wave alert
कई राज्यों में हीट वेव का रेड अलर्ट | Image: @Indiametdept/x

IMD Heat Wave Alert:  पंजाब- हरियाणा- चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, गुजरात और राजस्थान 17 मई से ही हीटवेव का दंश झेल रहे हैं। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत को अभी सुकून नहीं मिलने वाला है। 4-5 दिन पारा हाई रहेगा और सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रहने की आशंका है।

आईएमडी के मुताबिक मई 2024 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में 8 से 11 दिन तक हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा।

देश का ये राज्य सबसे गर्म

सिरसा रहा सबसे गर्म

हरियाणा का सिरसा देश का सबसे गर्म राज्य रहा। 21 मई को यहां पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया। पिछले दो दिनों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और गुजरात में तापमान 43 डिग्री से 47 डिग्री सेल्सियस तक रहा। तो हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और बिहार के भी ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम का रेड अलर्ट!

IMD ने 24 मई तक के लिए मौसम प्रिडिक्शन किया है। 24 मई तक पंजाब- हरियाणा- चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात में हीटवेव चलेगी। मेट विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात,सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में 23 मई, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति की आशंका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- मतदान में बारामूला की जनता ने जीता सबका दिल... PM मोदी ने भी की तारीफ; 40 साल बाद हुई रिकॉर्ड वोटिंग

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड