Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 20:58 IST

गाजीपुर बॉर्डर के पास बने कूड़े के पहाड़ में लग गई भीषण आग, धुएं से लोगों को होने लगी घुटन

Ghazipur Fire: गाजीपुर बॉर्डर के पास बने कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लग गई है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
Advertisement

Ghazipur Fire: पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ स्थल (कचरा एकत्र करने का स्थान) पर रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शाम पांच बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दो दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए उत्खननकर्ताओं को भी काम पर लगाया गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने पिछले साल 31 दिसंबर तक गाजीपुर लैंडफिल स्थल को खाली कराने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया।

Advertisement

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक बयान में कहा कि लैंडफिल स्थल पर आग लगने के परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है, जिससे निवासियों और व्यवसायों को असुविधा हो रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनाव से पहले 31 दिसंबर,2023 तक इस लैंडफिल स्थल को खाली करने का वादा किया था, लेकिन कचरा हटाने के बजाय यहां और अधिक कचरा डाल दिया गया।

Advertisement

वर्ष 2019 में गाजीपुर लैंडफिल स्थल की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका ने 'तोहफे' में दे दी गाजा की तबाही? 14 बच्चों पर कहर बन बरसा इजरायली बम, कौन लेगा जिम्मेदारी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 21st, 2024 at 19:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo