Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 14:31 IST

लोकसभा चुनाव के साथ मौसम का भी चढ़ा पारा, जानिए दिल्ली-यूपी-बिहार समेत देश भर में कैसा रहेगा वेदर

पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने देश भर के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Reported by: Rupam Kumari
IMD Rain Alert
IMD Rain Alert | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में  21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है। कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आइए जानते है कि जहां हो रहा है मतदान वहां कैसा है मौसम का हाल।

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा में 22 अप्रैल तक हीटवेव से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। यहां दिन में लू चलेगी।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया,बिहार में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास रहेगा लेकिन हीट वेव का अनुमान नहीं है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में आज तेज़ बारिश और आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दिल्ली में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है लेकिन हीट वेव का अनुमान नहीं है।"

Advertisement

दिल्ली में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 से 22 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज हवा चलने का भी अनुमान है। वहीं, 19 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के साथ राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार तेज हवा चलेंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अप्रैल और मध्य प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: गांधीनगर सीट से अमित शाह ने किया नामांकन, NDA के '400 पार' का भरा दम

Advertisement

 

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 14:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo