Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 12:35 IST

अमेठी से प्रियंका और रायबरेली से राहुल... कांग्रेस लेगी चौंकाने वाला फैसला? खड़गे के पाले में गेंद

हाल ही में एक सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा था रायबरेली और अमेठी में आपको कुछ आश्चर्य हो सकता है।' तो क्या सरप्राइजिंग एलिमेंट यही है।

Reported by: Kiran Rai
priyanka gandhi vadra with rahul gandhi
भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी | Image:x/@priyankagandhi
Advertisement

Congress Amethi Raebareli Confusion: क्या अमेठी से प्रियंका और रायबरेली से राहुल को कांग्रेस चुनावी समर में उतार नई कहानी लिखेगी। अब तक इन सीटों पर नाम अनाउंस नहीं हुआ है। अब जबकि मात्र एक दिन का समय बच गया है तो इसी चौंकाने वाले फैसले की चर्चा जोरों पर है।

अमेठी में 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 3 मई आखिरी दिन है। लेकिन कांग्रेस का द्वंद  खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा।  रॉबर्ट वाड्रा के नाम की चर्चा थी। यहां तक कि कांग्रेस के अमेठी स्थित कार्यालय में इनके पोस्टर भी लग गए थे। सवाल और अटकलों के बीच स्थानीय स्तर पर काफी हलचल भी देखी जा रही है।

Advertisement

खड़गे का जवाब और अटकलों का बाजार गर्म

हाल ही में कांग्रेस सीईसी यानि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें फैसला शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया गया। आलाकमान यानि पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। इनके पाले में गेंद डाले जाने की खबर आई तो सवालों की बौछार होने लगी। इंटर्नल सर्वे को लेकर कई तरह की बातें सामने आई।  खड़गे बोले- रायबरेली और अमेठी में आपको कुछ आश्चर्य हो सकता है।'

Advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अमेठी -रायबरेली के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी कहा था कि राहुल और प्रियंका को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। वैसे राहुल खुद ही कह चुके हैं कि फैसला केंद्रीय चुनाव समिति को करना है। लेकिन अब सीटों की अदला बदली को लेकर कयासबाजी चालू है। सूत्र कह रहे हैं कि प्रियंका को अमेठी और राहुल गांधी को रायबरेली सीट से उतारा जा सकता है।

Advertisement

अखिलेश भी चाहते हैं महफिल जमे

कांग्रेस के कुछ समर्थक  ही नहीं बल्कि इंडी अलायंस के साथी समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव भी चाहते हैं कि महफिल सजे यानि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ें। कन्नौज में अपनी दावेदारी का ऐलान करने के बाद राहुल को लेकर भी  संकेत दिए थे। अखिलेश से पूछा गया था कि क्या उनके मित्र चुनाव लड़ने अमेठी आएंगे? इस पर उन्होंने कहा था, 'सब आएंगे, अब तो महफिल यूपी में ही सजेगी।'

Advertisement

चुनाव 20 मई को फिर...

चुनाव 20 मई को है। यानि पांचवें चरण में। नियमानुसार नामांकन के लिए 3 मई आखिरी तारीख है। लेकिन 1 दिन पहले तक नाम अनाउंस नहीं हुआ है। क्या ये संयोग है या प्रयोग, सवाल इसे लेकर भी उठ रहे हैं और अब सीट इंटरचेंजिंग की बात को लेकर दावा किया जा रहा है। इस बीच दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार शाम तक प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि नामांकन की तैयारियों के लिए दिल्ली और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से गाड़ियां भेजी गई हैं। इस बात को बल  सोनिया गांधी के प्रतिनिधि रहे केएल शर्मा के इन क्षेत्रों के दौरे से और मिल गया। यहां उन्होंने ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों संग बैठक की। कहा कि तीन मई को नामांकन के लिए तैयार रहें। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने भरा पर्चा,अमेठी-रायबरेली सीट पर गांधी परिवार की उम्मीदवारी पर क्या कहा?

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 12:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo