Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 17:33 IST

मई में 'कहर' बरपाएगी गर्मी! इन राज्यों में आग उगलेगा सूरज, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिश

Weather Update: मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और दो से चार दिन लू चल सकती है।

Odisha temperature
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:Shutterstock
Advertisement

Weather Update: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और दो से चार दिन लू चल सकती है।

आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीप भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Advertisement

उनके मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीप भारत में पारा सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

महापात्र ने बताया कि इसी तरह उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में मई के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है।

महापात्र ने देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का भी अनुमान जताया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

महापात्र ने बताया कि ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः उज्जैन गुरुकुल में 'गंदा खेल', नाबालिगों के साथ घिनौनी हरकत करता था आचार्य; अकेले कमरे में बुलाकर...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 1st, 2024 at 17:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo