Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 19:47 IST

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामला,आरोपी विक्की और सागर की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ी

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने दोनों की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

Reported by: Rupam Kumari
 Salman Khan house outside firing case
सलमान खान के आवास पर फायरिंग | Image:x/republic
Advertisement

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में दो आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने दोनों की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। घटना के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में गुरुवार, 25 अप्रैल को आरोपियों की पेशी हुई।

बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और 21 साल के सागर पाल को उनकी पिछली हिरासत बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। इसके बाद मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में दोनों को पेश किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की हिरासत चार दिन बढ़ाने का अनुरोध किया और दलील दी थी की उन्हें गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाना है।

Advertisement

विक्की और सागर की न्यायिक हिरासत बढ़ी

बता दें 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को 29 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अभी पूछताछ पुरी नहीं हुई है और आरोपियों ने ये भी नहीं बताया है कि घटना को अंजाम देने के पीछे मसकद क्या था।

Advertisement

आरोपियों के वकील ने दी ये दलील

आरोपियों की तरफ से पेश वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को आगे हिरासत में रखने की जरूरी नहीं है क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं। मगर  क्राइम ब्रांच ने अभी उनकी पूछताछ नहीं हुई है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एल एस पधेन ने गुप्ता और पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

गुजरात से हुई थी दोनों की गिरफ्तारी

विक्की और सागर 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद बाइक से फरार हो गए थे। आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। बाद में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं।

मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है। गुरुवार, 25 अप्रैल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बंदूक सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किये गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे इन पर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज है।

Advertisement

यह भी पढ़ें; एक ही लड़की से थे दोनों के संबंध, नए प्रेमी ने दूसरे की कर दी हत्या
 

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 19:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo