Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 08:58 IST

MP: महिला कर्मचारी ने डिप्टी कलेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रफीक ने बीवी के सामने किया महिला से रेप, बुर्का पहनने-कुमकुम ना लगाने का दबाव
महिला से रेप | Image:PTI
Advertisement

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

Advertisement

बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को बृहस्पतिवार रात को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में उज्जैन में तैनात थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि डिप्टी कलेक्टर खराड़ी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 08:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo