Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 22:53 IST

कर्नाटक के पांच बार के विधायक बंगेरा का निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

कर्नाटक की बेलथांगडी सीट से पांच बार के विधायक वसंत बंगेरा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Reported by: Digital Desk
Bangera passes away
विधायक बंगेरा का निधन | Image:@ChethanBE
Advertisement

कर्नाटक की बेलथांगडी सीट से पांच बार के विधायक वसंत बंगेरा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बंगेरा के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बंगेरा का जन्म 15 जनवरी 1946 को हुआ था और वह दक्षिण कन्नड़ में बिलवा समुदाय के नेता रहे। वह पांच बार विधायक रहे और दो बार मंत्री बने। बंगेरा 1983 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे।

वर्ष 1989 में बंगेरा ने भाजपा छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1994 तक वे जनता दल में शामिल हो गये। इस बार वह अपने ही भाई के. प्रभाकर बंगेरा को हराकर विधायक बने।

Advertisement

बंगेरा 1999 और 2004 में दो बार अपने भाई के हाथों चुनाव हार गए, लेकिन 2008 और 2013 में जीत दर्ज की। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, बंगेरा के पार्थिव शरीर को बेलथांगडी लाया जाएगा और बेलथांगडी तालुक खेल परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 8th, 2024 at 22:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo