Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 13:40 IST

JEE Mains Session 2 Result: आज आ सकता है जेईई मेन्स सेशन-2 का रिजल्ट, चेक करने के लिए करें क्लिक

Result News: जेईई मेन 2024 सेशन 2 का रिजल्ट आज घोषित हो सकता है। इसके पेपर 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे।

Reported by: Nidhi Mudgill
JEE Mains Session 2 Result
जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट | Image:Shutterstock
Advertisement

JEE 2024 Session 2 Result: जेईई मेन 2024 सेशन 2 का रिजल्ट आज घोषित हो सकता है। इसके पेपर 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। नतीजे घोषित होने के बाद कैंडिडेट यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

जब परिणाण जारी होंगे तब अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट इस तरह से चेक कर सकेंगे।

Step 1-  रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

Advertisement

Step 2-  इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 का लिंक दिखने पर उसपर क्लिक करें।

Step 3- लिंक पर जाकर अपनी अपनी डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।

Advertisement

Step 4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा, जिसे आपको चेक करना होगा की ये आपका रिजल्ट हैं।

Step 5- परिणाम देखने के बाद स्टूडेंट्स को हमेशा अपना रिजल्ट पेज डाउनलोड कर लेना चाहिए।

Advertisement

2 सेशन में होती है जेईई मेन परीक्षा 

जेईई मेन परीक्षा 2 सेशन में आयोजित की जाती है। जेईई मेन सेशन एक परीक्षा जनवरी-फरवरी में हुई थी। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए काफी स्टूडेंट्स ने सेशन 2 पेपर भी दिया था। दोनों सेशन में से जिसमें भी उनके नंबर ज्यादा होंगे, फाइनल रिजल्ट में उसी को कंसीडर किया जाएगा।

Advertisement

इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक में मिलता है दाखिला

 जेईई मेन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक में दाखिला मिलता है। आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन भी इसी के आधार पर ही मिलता है। इसलिए यह परिक्षा काफी मेन मानी जाती है, ऐसे में यह रिजल्ट बेहद खास हो जाता है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें : प्रॉपर्टी के पेपर छुपाओ, जीजा जी को सब पता है...रॉबर्ट वाड्रा पर स्मृति

जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की रिलीज

जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की रिलीज हो चुकी है। इस पर दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की तैयार की गई है। जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की रिलीज होते ही रिजल्ट की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। जेईई मेन सत्र 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की जाएगी।

यह भी पढ़ें : BREAKING:अमेठी से राहुल नहीं, गांधी फैमिली के इस सदस्‍य को लड़ाने की मांग

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 13:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo