Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 19:10 IST

BIG BREAKING: हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से वापस लिया समर्थन

हरियाणा की सियासत में बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है। हरियाणा की सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापसी का ऐलान कर दिया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
CM Nayab Singh Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image:ANI
Advertisement

Haryana Politics: लोकसभा चुनावों के बीच हरियाणा की सियासत में बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है। हरियाणा की सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापसी का ऐलान कर दिया है। निर्दलीय विधायकों से समर्थन वापसी के ऐलान के बाद सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है। 

चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल  गोंदर और पुंडली से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने प्रदेश की भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया। 

Advertisement

पुंडली से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने कहा, "हम तीनों प्रदेश की भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हैं और कांग्रेस को अपना समर्थन देते हैं।"

अपनी इच्छाओं को पूरा करने में लगी कांग्रेस- सीएम नायब सिंह सैनी

3 निर्दलीय विधायकों के हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी मिली है। हर किसी विधायक की अपनी इच्छा होती है। शायद कांग्रेस कुछ लोगों की इच्छाओं को पूरा करने में लगी हुई है। अब कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से कोई लेना-देना नहीं है वो अपनी इच्छाएं पूरी करने में लगी हुई है। 

Advertisement

अल्पमत में भाजपा सरकार- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Advertisement

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में हालात भाजपा के खिलाफ बन गए हैं। बदलाव निश्चित है। भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है। 

उन्होंने कहा कि इन्होंने 48 विधायकों की सूची दी है, उनमें से कुछ विधायकों के इस्तीफे हुए हैं क्योंकि वे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ निर्दलीय विधायकों ने आज भाजपा से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन देने का काम किया।

इसे भी पढ़ें: मछली, मंगलसूत्र के बाद 'मुस्लिम आरक्षण' की एंट्री... लोकसभा चुनावों में कैसे बदल रही सियासी फिजा?

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 18:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo