Advertisement

Updated February 13th, 2022 at 19:28 IST

समृद्धि को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है प्रौद्योगिकी: पीयूष गोयल

प्रौद्योगिकी भारत के दूर-दराज के कोने-कोने में समृद्धि ले जाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Image: Twitter/@ANI
Image: Twitter/@ANI | Image:self
Advertisement

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि प्रौद्योगिकी भारत के दूर-दराज के कोने-कोने में समृद्धि ले जाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है और टेलीमेडिसिन तथा शिक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लोकतांत्रिक बनाने में मदद कर सकती है।

गोयल ने कहा कि ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी)’ के पीछे विचार छोटे खुदरा व्यापारियों की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं और इसी तरह अपना रास्ता बना रही हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन क्या छोटे खुदरा व्यापारियों को खत्म होने दिया जाए जैसा कि पश्चिमी दुनिया में हुआ है। क्या हमें आजीविका को नहीं बचाना चाहिए?’’

Advertisement

Published February 13th, 2022 at 19:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo