अपडेटेड 30 April 2024 at 19:13 IST
हरियाणा CM नायब सैनी ने टटोली जनता की नब्ज, चंडीगढ़ से करनाल जाते समय रेहड़ी पर ली चाय की चुस्की
हरियाणा के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से करनाल वाले रास्ते पर एक चाय की रेहड़ी पर रुके और चाय वाले रामचंद्र के हाथ की चाय पी। लोगों के सुख दुख पर बात की।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

CM Saini Take Street Tea: लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ से करनाल की ओर जाते समय शाहाबाद इलाके में रुके। जहां वह एक चाय की रेहड़ी पर जाकर चाय वाले रामचंद्र के हाथ की चाय पी।
चंडीगढ़ से करनाल जाने के रास्ते में शाहाबाद में रामचंद्र जी की रेहड़ी पर मुख्यमंत्री ने कुछ समय बिताया, उनका वहां स्नेहपूर्वक स्वागत भी किया गया और स्पेशल चाय पिलाई गई। बता दें हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव की वोटिंग होनी है। जिसको लेकर बीजेपी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री सैनी ने रेहड़ी पर चाय पी
मुख्यमंत्री सैनी ने एक आम नागरिक की तरह चाय की रेहड़ी पर चाय पी और वहां खड़े लोगों से बातचीत की, मुख्यमंत्री सैनी ने सभी लोगों से उनके सुख दुख की बात सुनी और अपनी भी बातें साझा की। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील भी की है कि वह बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जीताएं, ताकि हरियाणा में विकास हो सके।
रेहड़ी पर जाने से पहले सरपंच से मिले सीएम
चाय की रेहड़ी पर जाने से पहले सीएम चडीगढ़ के संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सरपंच साथियों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उनके द्वारा बताए गए अलग अलग विषयों को सुना और भरोसा दिलाया कि उन्हें गांव के विकास कार्यों में किसी प्रकार की भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। गांव के विकास से ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत का होना जरूरी है।
Advertisement
हरियाणा की 10 सीटों पर BJP की नजर
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है, जो छठे चरण यानी 25 मई को होगी, जिसमें अंबाला (Ambala), करनाल (Karnal), सोनीपत (Sonipat), रोहतक (Rohtak), सिरसा (Sirsa), कुरुक्षेत्र (Kurukshetra), फरीदाबाद (Faridabad), गुड़गांव (Gurugram), भिवानी-महेन्द्रगढ़ (Bhiwani-Mahendragarh), हिसार (Hisar) की सीटें शामिल हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 6 मई तक रहेगी और 9 मई तक नाम वापस लिए जा सकेगा। इसके अलावा देशभर की लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 19:13 IST