Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 15:03 IST

बांसुरी ने नई दिल्ली सीट से भरा नामांकन, बोलीं-हम मोदी सरकार की परफॉर्मेंस रिपोर्ट जनता तक ले जाएंगे

नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज ने परचा दाखिल कर दिया। इससे पहले जबरदस्त रोड शो के जरिए ताकत का एहसास कराया।

Reported by: Kiran Rai
bansuri swaraj nomination
बांसुरी स्वराज का रोड शो | Image:@bansuri
Advertisement

Bansuri Swaraj Nomination:  नई दिल्ली लोकसभा सीट से  बांसुरी स्वराज ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। परचा दाखिल करने से पहले बांसुरी स्वराज ने रोड शो किया। भाजपा की दिग्गज नेता रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा कद्दावर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नामांकन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

रोड शो में भी बांसुरी के रथ पर भी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई अन्य दिग्गज दिखे। परचा भरने के बाद बांसुरी ने विश्वास जताया कि जीत तय है और वो अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

Advertisement

रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों के बीच- बांसुरी स्वराज

बांसुरी की जीत की तैयारी पूरी है। विश्वास पूरा है। इसलिए मीडिया से मुखातिब हुईं तो बोलीं- "यह एक राष्ट्रीय चुनाव है और बीजेपी आत्मविश्वास से भरी हुई है। पीएम मोदी ने बहुत काम किया है; हम अपने प्रदर्शन रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। हालांकि, अगर हम दिल्ली के बारे में बात करते हैं, तो सीएम अरविंद केजरीवाल नफरत की राजनीति करते हैं। और इसी वजह से उन्होंने पीएम मोदी की आयुष्मान भारत जैसी जन कल्याण योजना को राष्ट्रीय राजधानी में लागू नहीं होने दिया... अगर जनता मुझे जिताएगी तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि पीएम मोदी की जन कल्याण योजना 'आयुष्मान भारत' दिल्ली में भी लागू हो..."

Advertisement

6 नए चेहरों में बांसुरी भी

भाजपा ने इस बार दिल्ली में छह नए चेहरे चुनाव में उतारे हैं। इन्हीं नए चेहरों में से एक हैं बांसुरी स्वराज। पेशे से वकील बांसुरी की आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती से सीधी टक्कर मानी जा रही है। सोमनाथ इंडी ब्लॉक की ओर से कैंडिडेट हैं। दिल्ली में छठे फेज में 25 मई 2024 को वोटिंग होनी है। बांसुरी के अलावा चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल,  पश्चिमी दिल्ली से पूर्व मेयर कमलजीत सेहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया और पूर्वी दिल्ली से पूर्व मेयर रहे हर्षदीप मल्होत्रा उम्मीदवार हैं, जो फ्रेश चेहरे हैं।

सुषमा स्वराज आईं याद

सोशल मीडिया में बांसुरी की पॉलिटिकल इनिंग की चर्चा जोरों पर है। लोग कह रहे हैं 28 साल बाद दिल्ली की एक सीट पर फिर एक वकील स्वराज बनाम वकील सोमनाथ का मुकाबला होगा। तब सुषमा स्वराज डेब्युटेंट थीं। मतलब लोकसभा सीट के लिए डेब्यू किया था ठीक वैसे ही बांसुरी करने वाली हैं।  तब सुषमा स्वराज ने वकील कपिल सिब्बल को टक्कर दी थी। सीट थी दक्षिणी दिल्ली की।  सिब्बल भी पहली बार लोकसभा सीट के लिए किस्मत आजमा रहे थे। 

ये भी पढ़ें- इतिहास दोहराने की ओर बांसुरी स्वराज बढ़ाएंगी एक और कदम! नई दिल्ली से भरेंगी पर्चा
 

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 15:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo