Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 16:14 IST

डिप्रेशन में थे 'सोढ़ी'? ऑनस्क्रीन बेटे 'गोगी' ने खोले कई राज, बोले- जब हुई थी आखिरी बार बात तब...

Samay Shah ने बताया कि मैंने उनसे चार से पांच महीने पहले फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान हमारे बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बात हुई।

Reported by: Ruchi Mehra
Gurucharan Singh & Samay Shah
गुरुचरण सिंह और समय शाह | Image:Instagram
Advertisement

Gurucharan singh Missing News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभा घर-घर फेमस हुए गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता हैं। उनका कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है। गुरुचरण सिंह के पिता ने उनके गुमशुदगी की दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है, जिसमें आखिरी बार गुरुचरण सिंह को देखा गया था।

गुरुचरण सिंह के लापता होने के बाद उनको लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके डिप्रेशन से जूझने की बात कही जा रही है। तो कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि गुरुचरण सिंह जल्द ही शादी करने वाले थे और वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे।

Advertisement

‘एक घंटे तक हुई थी आखिरी बार बात’

इस बीच तारक मेहता में उनके ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभा चुके 'गोगी' समय शाह ने इन खबरों पर रिएक्ट किया था। साथ ही उन्होंने उनके साथ हुई आखिरी बातचीत का भी खुलासा किया।

Advertisement

एक इंटरव्यू में समय शाह ने कहा कि उन्होंने लगभग चार महीने पहले गुरुचरण से बात की थी। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे चार से पांच महीने पहले फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान हमारे बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बात हुई। वह इस दौरान मेरा हौसला बढ़ा रहे थे। हमने सपनों के साथ चलने के बारे में बात की।

डिप्रेशन की खबरों पर ये बोले समय शाह

समय शाह आगे बोले कि मैं उनको बहुत मिस करता था। खासकर उस दौरान जब हम साथ काम नहीं कर रहे थे। हम पुरानी यादें ताजा कर रहे थे। गुरुचरण सिंह के डिप्रेशन में होने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए समय शाह ने कहा कि जब हमारी बीच बातचीत हुई थी तब वह काफी खुश थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग कह रहे हैं कि वह डिप्रेशन में थे। वह उस तरह के इंसान थे ही नहीं, फिर भी यह अंदाजा नहीं लगाया सकता कि किसी का दिमाग कब कैसे काम करता है।

Advertisement

समय शाह ने बताया कि उनकी आखिरी बार दिलीप जोशी (जेठालाल) की बेटी की शादी में हुई थीं। समय शाह ने कहा कि हमारे बीच जब भी बातचीत होती थी वो बहुत अच्छे तरीके से बात किया करते थे। वो हमेशा खोज खबर रखते थे।

22 अप्रैल से लापता हैं गुरुचरण सिंह

बता दें कि गुरुचरण के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि एक्टर 22 अप्रैल से लापता हैं। वह दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वहां पहुंचे नहीं। इस बीच उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज में वह पीठ पर बैग टांगे कहीं जाते हुए नजर आ रहे थे। 

यह भी पढ़ें: Amrita Pandey: इस वजह से डिप्रेशन में थीं भोजपुरी स्टार? Whatsapp पर लिखा दिल का हाल, फिर सुसाइड!
 

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 16:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo