Advertisement

Updated November 30th, 2023 at 13:58 IST

ढाई लाख से ज्यादा पंचायतों तक पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, क्या है लक्ष्य? जेपी नड्डा ने बताया

PM ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। पीएम ने 15 दिन पूरे होने पर वर्चुअली संबोधित किया। 

Reported by: Kiran Rai
PC: jp nadda/x
PC: jp nadda/x | Image:self
Advertisement

JP Nadda at Gautambudhnagar:  विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं से आम लोगों को परिचित कराना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौतमबुद्ध नगर में जनसभा में कहा कि यात्रा के माध्यम से हम  2.55 लाख पंचायतों तक पहुंचेंगे।

खबर में आगे पढ़ें-

  • नड्डा ने बताया क्या है मकसद?
  • कहां बोले भाजपा प्रेसिडेंट?
  • स्वयं सहायता समूह की मजबूती के लिए क्या है योजना?

जन  कल्याण उद्देश्य

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर दनकौर गांव पहुंचे।  मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने मंच से विकसित भारत संकल्प यात्रा का जन हितैषी लक्ष्य बताया। स्थानीय विधायक और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा-

इस यात्रा के माध्यम से हम 2.55 लाख पंचायतों में जाएंगे और आपके और मेरे जैसे कार्यकर्ता सभी को प्रोत्साहित करेंगे और उनसे इसके बारे में पूछेंगे - यदि वे पात्र हैं, तो उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, हम इसके लिए प्रयास करेंगे..

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के लिए...

नड्डा ने इस बताया कि 15 नवंबर से शुरू हुई यात्रा का 25 जनवरी को समापन होगा। इलाज के लिए 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया है। ऐसा 55 करोड़ लोगों के लिए किया गया है।   दौरान 73 लाख 19 हजार महिला स्वयं सहायता समूह की भी बात की। लाभार्थियों को क्या मिला और किस चीज की वो अपेक्षा कर सकते हैं इस पर बात की। उन्होंने कहा- हम दीनदयाल अंत्योदय योजना में लाइवलीहुड मिशन के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से कोई भी महिला छूट न जाए...उनको ताकत प्रदान करेंगे। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा

30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े लोगों से संवाद किया है। इस संवाद में पीएम मोदी लोगों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

ये भी पढ़ें- विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से PM मोदी का संवाद, लोगों ने बताया- योजनाओं से कितनी बदली जिंदगी

Advertisement

Published November 30th, 2023 at 13:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
7 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo