अपडेटेड 6 May 2024 at 19:49 IST

'मोदी हटाओ की तड़प इसलिए है...', कांग्रेस पर आचार्य प्रमोद का बड़ा हमला; बोले- मुझे तरस आता है

UP News: आचार्य प्रमोद ने संभल में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Follow : Google News Icon  
Acharya Pramod Krishnam
Acharya Pramod Krishnam | Image: ani

UP News: आचार्य प्रमोद ने संभल में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस के ऊपर तरस आता है। लड़की छेड़ने वालों को CM बनाया गया। वो शहीदों का अपमान करेंगे।

'बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक बनाया था'

आचार्य प्रमोद ने कहा- 'इन्होंने बालाकोट, सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक बनाया था। पुलवामा के शहीदों का भी अपमान किया था। हम पाकिस्तान से हिसाब लेंगे, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और ये इस तरह की वाहियात बकवास करेंगे, ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करना चाहिए, नहीं तो ये सिद्ध हो जाएगा कि कांग्रेस शहीदों का अपमान करने वालों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने जो कहा, बिल्कुल ठीक कहा, ये देश को बांटना चाहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा- 'जो राष्ट्रभक्त होगा, सनातन को मानेगा,  वो कांग्रेस में नहीं रह सकता। 4 जून आते-आते और नेता पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। जो देश की बात करेगा, वो कांग्रेस में नहीं रह सकता है। जो पाकिस्तान के गीत गाएगा वो कांग्रेस में रहेगा। अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे ज्यादा खुशी रावलपिंडी में मनाएगी जाएगी, लाहौर, इस्लामाबाद में मनाई जाएगी। कांग्रेस के मंत्री के पीए के नौकर के यहां करोड़ रुपये मिल रहा है। उस मंत्री के पास कितना होगा, कितना वो दिल्ली में देता होगा। ये देश को लगातार लूट रहे हैं। मोदी हटाओ की तड़प इसलिए है कि देश को लूटने का मौका चाहते हैं, लेकिन मोदी लूटने नहीं दे रहा।'

'राहुल गांधी और अखिलेश यादव का वामपंथ का एजेंडा'

आचार्य प्रमोद ने कहा- 'राहुल गांधी और अखिलेश यादव का वामपंथ का एजेंडा है। ये चाइना के इशारे पर देश को तोड़ना चाहते हैं। इनको हिन्दू और मुस्लमान नजर आते हैं। मोदी वो नेता हैं, जिनको 140 करोड़ लोगों में सिर्फ हिन्दुस्तानी नजर आता है। शहजादों से कहना चाहता हूं, भगवान के लिए, भारत माता के लिए भारत की अस्मिता के खेलना छोड़ दें। सत्ता के लिए इतना गंदा खेल मत करो। जो भारत को गाली देगा, उसके साथ ये खड़े हो जाएंगे। मोदी से नफरत करते करते देश से नफरत करना शुरू कर दिया।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः केरल के तट के पास दिखा ईरानी जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 17:14 IST