अपडेटेड 6 May 2024 at 23:08 IST

दिल्ली के तिलक नगर में कई राउंड फायरिंग, भाऊ गैंग के गुर्गों ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी

Delhi Crime News : सूत्रों के मुताबिक जिन बदमाशों ने फायरिंग की है, वे अपने आपको गैंगस्टर नवीन बाली उर्फ भाऊ गैंग का बता रहे हैं।

Follow : Google News Icon  

Delhi News : दिल्ली में सरेआम फायरिंग कर बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे दी है। यह पूरा मामला राजधानी के तिलक नगर इलाके का है। जहां बदमाशों ने एक बड़े कार डीलर के शोरूम में कई राउंड फायरिंग की है। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो डीसीपी रैंक के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे गए। बदमाशों ने शोरूम पर फायरिंग कर एक्सट्रैक्शन मनी की मांगी की गई है।

बदमाशों ने शोरूम में फायरिंग कर काफी नुकसान पहुंचाया है। बदमाश मौके पर एक पर्ची छोड़कर गए हैं। जिसमें 5 करोड़ रुपये की एक्सट्रैक्शन मनी की मांग कई है। सूत्रों के मुताबिक जिन बदमाशों ने फायरिंग को अंजाम दिया है। वो अपने आपको गैंगस्टर नवीन बाली उर्फ भाऊ गैंग का बता रहे हैं।

5 लोग घायल

खबर है कि इस गोलीकांड में 5 लोग घायल हुए हैं। गोली लगने से 2-3 लड़के घायल हुए हैं और दो लड़के शीशा टूटने से घायल हुए हैं। घायल होने वालों में एक शख्स ग्राहक है और दूसरा कार शोरूम के साथ में बैंक में काम करता है। सूत्रों के मुताबिक तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने कार शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी उसके बाद शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस पर्ची में एक्सट्रैक्शन मनी लिखी थी।

फायरिंग की घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने शीशे की ओर हवा में निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान, 10 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 20:32 IST